WWE को Roman Reigns के भाई को साइन करने में नहीं है रुचि, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

..
क्या ब्लडलाइन को मिलेगा नया मेंबर?
क्या ब्लडलाइन को मिलेगा नया मेंबर?

Lance Anoa'i & Roman Reigns: प्रोफेशनल रेसलिंग वर्ल्ड में द ब्लडलाइन (The Bloodline) की स्टोरीलाइन बहुत ही जबरदस्त साबित हुई है। कंपनी के कुछ बड़े और टैलेंटेड स्टार्स इस ग्रुप का हिस्सा रहे हैं। मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) इस फैक्शन के लीडर हैं। कुछ हालिया रिपोर्ट्स में असल जिंदगी की ब्लडलाइन के मेंबर लांस अनोआ'ई (Lance Anoa'i) के WWE जॉइन करने की कोशिशों के बारे में जानकारी दी गई है।

Ad

लांस अनोआ'ई ने स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन को जॉइन करने के लिए साल 2015, 2017 और 2019 के ट्रायआउट में हिस्सा लिया था। 27 मई 2019 को हुए Raw के एपिसोड में लांस, शेन मैकमैहन के खिलाफ अनोआ'ई फैमिली मेंबर के रूप में दिखे थे। लांस को मैच में हार का सामना करना पड़ा था। मैच खत्म होने के बाद लांस पर शेन और ड्रू मैकइंटायर ने तब तक हमला करना जारी रखा, जब तक रोमन रेंस उन्हें बचाने के लिए नहीं आ गए थे।

31 साल के लांस ने MLW में बेहतरीन काम किया था। वो MLW में वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप को जीतने में कामयाब रहे थे। हाल ही में उन्होंने MLW से खुद को रिलीज किए जाने की पुष्टि की थी। इसके बाद से उनके WWE को जॉइन करने की संभावनाएं जताई जा रही थीं। Fightful ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया है कि WWE पिछले 1 दशक से रोमन रेंस के भाई लांस पर नज़र बनाए हुए थी। WWE कई मौकों पर उन्हें साइन कर सकती थी लेकिन उन्होंने (WWE) ऐसा नहीं किया था। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन फिलहाल लांस को साइन करने में ज्यादा इच्छुक नहीं है।

Ad

WWE Crown Jewel 2023 में Roman Reigns और Solo Sikoa के होंगे बड़े मुकाबले

WWE 4 नवंबर को सऊदी अरब में Crown Jewel 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट को होस्ट करने वाली है। सऊदी शो में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के मुकाबले का ऐलान कर दिया गया है। मेन इवेंट में जहां रोमन रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड करेंगे। वहीं, ब्लडलाइन मेंबर सोलो सिकोआ 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना से भिड़ने वाले हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications