WWE SummerSlam 2023 के लिए Roman Reigns और Brock Lesnar के संभावित विरोधियों का हुआ खुलासा, 6 बड़े मैचों का बनाया प्लान

Ujjaval
SummerSlam 2023 के लिए WWE ने बनाए बड़े प्लान्स
SummerSlam 2023 के लिए WWE ने बनाए बड़े प्लान्स

Roman Reigns & Brock Lesnar: WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2023) का अंत देखने को मिल गया है। अब WWE साल के दूसरे सबसे बड़े इवेंट समरस्लैम (SummerSlam 2023) के लिए तैयारी करना चाहेगा। आपको बता दें कि कंपनी ने पहले ही इस शो के लिए प्लान्स बना लिए हैं। एक रिपोर्ट में रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के संभावित विरोधियों के नाम सामने आए हैं।

डेव मैल्टज़र ने Wrestling Observer Newsletter पर SummerSlam 2023 के कुछ अहम प्लान्स को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि अभी WWE ने शो के लिए 6 मैचों की प्लानिंग की है। उनके अनुसार रोमन रेंस इस शो में जे उसो के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे। आपको बता दें कि जे उसो ने Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस को 1294 दिनों बाद पिन किया था।

डेव मैल्टज़र ने यह भी बताया कि कोडी रोड्स का ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मैच होगा। यह दोनों की दुश्मनी का तीसरा मुकाबला रहने वाला है। इससे संकेत मिलते हैं कि जल्द ही द बीस्ट की वापसी देखने को मिलेगी।

WWE SummerSlam 2023 के लिए Roman Reigns और Brock Lesnar के अलावा किन-किन स्टार्स के मैच प्लान किए गए हैं?

Wrestling Observer Newsletter की इसी रिपोर्ट में बता गया है कि Hall of Famer ट्रिश स्ट्रेटस का सामना बैकी लिंच से देखने को मिलेगा। गुंथर और ड्रू मैकइंटायर का आईसी चैंपियनशिप मैच भी इस समय बैकस्टेज चर्चा का विषय है। साथ ही रोंडा राउजी और शेना बैज़लर के बीच एक सिंगल्स मैच के बारे में भी रिपोर्ट में जानकारी दी गई है।

आपको बता दें कि WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए ओस्का, शार्लेट फ्लेयर और बियांका ब्लेयर के बीच मैच देखने को मिल सकता है। मैल्टज़र ने यह भी बताया कि लोगन पॉल भी SummerSlam 2023 में मैच लड़ने वाले हैं। हालांकि, उनके विरोधियों को लेकर अभी तक कुछ चीज़ें क्लीन नहीं हुई हैं। देखना होगा कि यह रिपोर्ट कितनी सच साबित होती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications