WWE Crown Jewel 2023 में पूर्व चैंपियन की धमाकेदार वापसी के बाद फैंस के लिए एक और खुशखबरी, जल्द ही होगा 3 अन्य रेसलर्स का रिटर्न?

कायरी सेन ने हाल में ही WWE में वापसी की है
कायरी सेन ने हाल में ही WWE में वापसी की है

Kairi Sane: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट में फैंस को कई यादगार रिटर्न देखने को मिले। शो में कायरी सेन (Kairi Sane) ने भी अपना रिटर्न किया है। उनके रिटर्न से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इसी बीच रिपोर्ट्स की मानें, तो आने वाले समय में WWE में फैंस को और भी कई बड़े रिटर्न देखने को मिल सकते हैं।

Ad

Fightful के शॉन रॉस सैप ने हाल में ही यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में वो Crown Jewel को लेकर बात कर रहे हैं। इसी बीच फैंस के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी इस समय सैरी और ऑथर्स ऑफ पैन (एकम और रेजर) के रिटर्न को प्लान बना रही है। ये स्टार्स काफी समय से कंपनी का हिस्सा हैं। उन्होंने फैंस को रिपोर्ट द्वारा खुशखबरी देते हुए कहा,

"WWE इस समय सैरी के रिटर्न की प्लानिंग कर रहा है। इसके अलावा ऑथर्स ऑफ पेन भी थोड़े समय से WWE कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा हैं।"

youtube-cover
Ad

WWE ने Kairi Sane को लेकर बनाया बड़ा प्लान

Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट में इयो स्काई ने अपना टाइटल बियांका ब्लेयर के खिलाफ रिटेन रखा था। इस मैच के अंत में कायरी सेन ने सभी को हैरान करते हुए कंपनी में वापसी की थी। उन्हें अपने रिटर्न पर बियांका ब्लेयर पर बुरी तरह से हमला कर दिया। उनके इस अटैक की वजह से इयो स्काई ने इस मैच में जीत हासिल की थी। कायरी की वापसी से सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि बेली भी हैरान रह गई थीं क्योंकि आखिरी बार जब वो (कायरी) कंपनी का हिस्सा थीं, तो बेली ने उनपर बेहद खतरनाक अटैक किया था।

Ad

कायरी सेन के रिटर्न से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। अब फैंस को विमेंस डिवीजन में कुछ और नई स्टोरीलाइंस देखने को मिल सकती हैं। वहीं, अपने रिटर्न पर कायरी सेन ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन भी दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'आई एम बैक'।

रिपोर्ट्स की मानें तो कायरी सेन और इयो स्काई एक अलग ग्रुप बना सकती हैं। इस ग्रुप में एक और स्टार शामिल हो सकती है। फिलहाल इस स्टार का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि आने वाले समय में WWE किस तरह से कायरी सेन को बुक करता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications