WWE SmackDown में रोमन रेंस के अलावा इस पूर्व वर्ल्ड चैंपियन की भी होगी धमाकेदार वापसी, रिपोर्ट में फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी

WWE में वापस दिखाई देंगे एजे स्टाइल्स (Photos: WWE.com)
WWE में वापस दिखाई देंगे एजे स्टाइल्स (Photos: WWE.com)

AJ Styles SmackDown Return: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2024) में काफी जबरदस्त एक्शन और एक जबरदस्त वापसी के बाद एक बड़े सुपरस्टार को जल्द ही वापस टीवी पर लाने वाली है। एक चौंकाने वाली रिपोर्ट में फैंस के लिए बड़ी खुशी की बात सामने आई है जिसके आधार पर WWE में दो महीने बाद एक बड़ा सुपरस्टार धमाकेदार वापसी करने वाला है।

Ad

पूर्व WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स WWE रिंग से Clash at the Castle 2024 में हुए आई क्विट मैच के बाद से ही दूर हैं। यहां उनका मुकाबला कोडी रोड्स से हुआ था जहां पर रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड कर रहे थे। इसके अंत में स्टाइल्स ने आई क्विट बोल दिया था। वह इसके बाद दूसरी कंपनी में नजर आए थे, जहां उन्होंने मुकाबला लड़ा था।

Pro Wrestling NOAH Destination 2024 में एजे स्टाइल्स का मुकाबला नाओमिची मारुफुजी से हुआ था जहां वह जीत गए थे। इसके साथ ही उन्होंने कंपनी के जापान दौरे के तीनों नॉन टेलीवाइज्ड लाइव इवेंट्स में काम किया था। अब PWInsider की रिपोर्ट के मुताबिक एजे स्टाइल्स टूल्सा, ओकलाहोमा के BOK सेंटर में होने वाले SmackDown द्वारा टीवी परवापसी करते हुए नजर आ सकते हैं।

youtube-cover
Ad

WWE SmackDown में रोमन रेंस की भी होगी वापसी

एजे स्टाइल्स ही इकलौते रेसलर नहीं हैं जिनकी वापसी की खबर है। WWE ने हालिया Raw एपिसोड में यह जानकारी दी कि रोमन रेंस आने वाले SmackDown में नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए लिखा,

"वह वापस आ गए हैं। रोमन रेंस इस सप्ताह SmackDown में वापस आ रहे हैं।"
Ad

रोमन रेंस ने SummerSlam 2024 में धमाकेदार वापसी की थी। उन्होंने सोलो सिकोआ और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स वाले ब्लडलाइन रूल्स मैच के दौरान नजर आकर सोलो पर सुपरमैन पंच और स्पीयर हिट किया था। इसके चलते सोलो सिकोआ अपना मैच हार गए थे जबकि फैंस को जबरदस्त एंटरटेनमेंट प्राप्त हुआ था।

रोमन रेंस ने WrestleMania XL में अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारने के बाद सीधे SummerSlam 2024 में वापसी की थी। वह इस दौरान कुछ भी नहीं बोले थे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह जब SmackDown में नजर आएंगे तो उस दौरान क्या एक्शन होता है और क्या सोलो सिकोआ और उनकी ब्लडलाइन रोमन पर भारी पड़ेगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications