WWE ने Bash in Berlin के अलावा एक और बड़े इवेंट को लेकर बनाया जबरदस्त प्लान, इस जगह पर अगले साल मच सकता है धमाल?

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस

WWE: WWE ज्यादातर अपने बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट्स को यूएस के ही विभिन्न शहरों में होस्ट करती है। पिछले कुछ सालों से कंपनी ने इस क्रम में थोड़ा परिवर्तन किया है। अब दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी कई देशों में शोज़ बुक करके अपने मार्केट को बढ़ा रही है।

WWE ने जुलाई 2023 में Money In The Bank होस्ट किया था। यह यूके में लगातार दूसरे साल होने वाला शो था। इसके पहले कंपनी ने Clash at the Castle को पिछले साल यूके में ही होस्ट किया था। WWE 4 नवंबर 2023 को Crown Jewel PLE सऊदी अरब में करवाने वाली है। अगले साल फरवरी में Elimination Chamber प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में हने वाला है। यह शो 24 फरवरी 2024 को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होगा।

WWE 2024 में एक और यूरोपियन देश में बड़ा इवेंट होस्ट करने का प्लान बना रही है। Fightful Select की रिपोर्ट के अनुसार, WWE पेरिस, फ्रांस में बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट होस्ट करने के बारे में सोच रही है। फिलहाल शो के तारीख, जगह और वेन्यू के बारे में कोई पुख्ता अपडेट नहीं आया है। कुछ बैकस्टेज खबरों की मानें, तो Backlash वह इवेंट हो सकता है, जो पैरिस में आयोजित किया जाए।

WWE ने जर्मनी में Bash in Berlin प्रीमियम लाइव इवेंट का किया ऐलान

हाल ही में स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) ने ऐलान किया है कि कंपनी 31 अगस्त 2024 को Bash in Berlin प्रीमियम लाइव इवेंट जर्मनी में होस्ट करेगी। कंपनी ने चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच भी शो के लिए उत्साहित दिख रहे हैं। बता दें कि WWE Bash in Berlin प्रीमियम लाइव इवेंट कंपनी का जर्मनी में पहला मुख्य शो है।

इसके पहले WWE ने जर्मनी में 1 नवंबर 2022 में एक लाइव इवेंट होस्ट किया था, जहां कई टॉप स्टार्स ने फैंस का मनोरंजन किया था। कंपनी अपने किसी भी प्रीमियम लाइव इवेंट को सफल बनाने का पूरा प्रयास करती है। WWE अगले हफ्ते 4 नवंबर को सऊदी अरब में Crown Jewel 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन करने वाली है। यह कंपनी का सऊदी में इस साल का दूसरा बड़ा शो है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now