COVID-19 के कारण साल 2020 में WWE में बहुत बदलाव देखने को मिले हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि मार्च के बाद से WWE के जो भी शो हुए है वो बिना फैंस के अभी तक हो रहे हैं। WWE ने कुछ महीने पहले ठंडरडोम लांच किया और इससे जरूर थोड़ा फायदा हो रहा है।ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रोमन रेंस इस समय WWE के सबसे खतरनाक विलन हैWWE का बड़ा प्लानWWE ठंडरडोम को लेकर लगातार ये बातें चल रही है कि अब ये कब तक होगा।रेसलवोट्स की रिपोर्ट के अनुसार अगले साल फरवरी अंत तक इसे फैंस देख सकते हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि WWE अब अगले साल रॉयल रंबल के लिए कुछ अलग करने वाला है। WWE चाहता हैं कि अगले साल रॉयल रंबल में फैंस उपस्थित रहें।Big day for voting, go vote. But this is WrestleVOTES so...Regardless of the next location for the ThunderDome, it is expected to last into February. However, WWE is working on something different for the Royal Rumble event. They want fans, even if it’s just for that one show.— WrestleVotes (@WrestleVotes) November 3, 2020ये भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिनकी द रॉक ने जमकर तारीफ की और 2 जिनका मजाक बनायारॉयल रंबल WWE का बहुत बड़ा इवेंट होता है। साल की धमाकेदार शुरूआत ही इससे होती है। सर्वाइवर सीरीज के बाद इसका काउंटडाउन शुरू हो जाएगा। रॉयल रंबल का इंतजार सभी फैंस करते हैं। और इस इवेंट का मजा तभी है जब फैंस एरीना में मौजूद हों। इस वजह से WWE इस इवेंट में फैंस को लाना चाहता है। और इस शो का मजा भी फैंस के साथ ही है। सुपरस्टार्स को जब फैंस का समर्थन मिलता है तभी इस शो का मजा आता है।ठंडरडोम से WWE को बहुत फायदा हुआ है। ये वर्चुअल चीज बहुत ही काम WWE के आई है। WWE शोज इसमें आने से काफी बेहतर हो रहे हैं। इससे फैंस को भी मजा आ रहा है। WWE में इस चीज के आने से सभी लोग खुश है।जब चीजें थोड़ा बेहतर हो जाएंगी तो देखना होगा कि WWE अगले साल रॉयल रंबल के लिए किस तरह की तैयारी करता है। WWE ने अभी साफ संकेत दे दिए है कि रॉयल रंबल में फैंस कि उपस्थिति होगी। और ये काफी अच्छी बात है। उम्मीद ये की जा रही है कि अगले साल चीजें सामान्य हो जाएंगी। मार्च के बाद से WWE को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। रेसलमेनिया भी इस बार खाली एरीना में हुआ है। इसके अलावा कई बड़े इवेंट्स भी बिना फैंस के ही हुए है। अब WWE अलग तरह की प्लानिंग कर के अगले साल सभी चीजें सही करना चाहता है।ये भी पढ़ें: 3 एशियाई रेसलर्स जो फिलहाल WWE में सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त कर रहे हैं