WWE की टॉप चैंपियनशिप्स में जल्द ही हो सकता है बड़ा बदलाव, फैंस के लिए खुशखबरी

Ujjaval
WWE में जल्द ही होगा बड़ा बदलाव`
WWE में जल्द ही होगा बड़ा बदलाव`

WWE: WWE में इस समय जजमेंट डे (Judgement Day) का दबदबा देखने को मिल रहा है। हाल ही में फैक्शन के सदस्य डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest) और फिन बैलर (Finn Balor) ने अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा किया। हालांकि, अब इन चैंपियनशिप्स को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

BWE ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम टाइटल्स को जल्द ही अलग किया जाने वाला है। दोनों टाइटल्स 1 साल से भी ज्यादा समय से साथ हैं और अब इन्हें संभावित तौर पर अलग किया जा सकता है। कई सारे फैंस इस चीज़ से जरूर खुश हुए होंगे। BWE ने रिपोर्ट में कहा,

"अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम टाइटल्स बहुत जल्द ही अलग होने वाले हैं।"

आप नीचे ट्वीट में BWE का क्वोट देख सकते हैं:

WWE Payback 2023 में Judgement Day ने जीती थी टैग टीम चैंपियनशिप

केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन ने WrestleMania 39 में अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम टाइटल्स पर कब्जा किया था। उनका टाइटल रन काफी शानदार रहा और Payback 2023 में जजमेंट डे के खिलाफ उनकी चैंपियनशिप दांव पर लगी। दरअसल, ओवेंस और ज़ेन का सामना फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट से स्टील सिटी स्ट्रीट फाइट मैच में हुआ।

इस मैच में जबरदस्त तरीके से बवाल मचा और दोनों ही टीमों ने मिलकर शानदार काम किया। मैच में डॉमिनिक मिस्टीरियो, जेडी मैकडॉनघ और रिया रिप्ली ने दखल दिया। साथ ही हथियारों का भी लगातार उपयोग देखने को मिला। केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन ने इतनी सभी मुश्किलों का सामना किया और अंतिम मोमेंट्स में लग रहा था कि वो जीत दर्ज कर लेंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ।

फिन बैलर ने सैमी ज़ेन को धराशाई किया और कू डी ग्रा देने गए। हालांकि, ज़ेन ने खुद को बचा लिया और बैलर पर हैलुवा किक लगाई। डॉमिनिक मिस्टीरियो ने दखल दिया और उन्होंने यहां ज़ेन पर डेमियन प्रीस्ट के ब्रीफकेस से हमला किया। इसी चीज़ का फायदा फिन बैलर ने उठाया और ज़ेन को पिन करते हुए जीत दर्ज की। इसी के साथ जजमेंट डे के सदस्य बड़ी चैंपियनशिप जीत गए।

Quick Links

App download animated image Get the free App now