WWE रिंग में 519 दिनों पहले आखिरी बार नज़र आए पूर्व चैंपियन को लेकर बड़ा अपडेट, क्या साल 2024 में होगी वापसी?

Ujjaval
WWE सुपरस्टार की वापसी पर अपडेट (Photo: WWE.com)
WWE सुपरस्टार की वापसी पर अपडेट (Photo: WWE.com)

Alexa Bliss Reportedly Returning Before Year End: WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) काफी समय से एक्शन से दूर हैं। वो फैंस की पसंदीदा विमेंस स्टार्स में से एक हैं। इसी वजह से हर कोई उनकी वापसी को लेकर बातचीत करता है। कई फैंस महीनों से उनके रिटर्न का इंतजार कर रहे हैं और अब एक अच्छी खबर सभी के लिए सामने आ रही है।

Ad

Fightful Select के शॉन रॉस सैप ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया कि साल 2024 के अंत से पहले एलेक्सा ब्लिस की वापसी हो सकती है। उन्होंने बताया कि जब भी एलेक्सा के बारे में सवाल किया जाता है, तो उनकी वापसी को लेकर यही जवाब दिया जा रहा है। बैकस्टेज सोर्स ने बताया कि एलेक्सा वापसी के बाद WWE में कई चीज़ें करने वाली हैं।

इन सभी चीज़ों के बावजूद पूर्व विमेंस चैंपियन की वापसी को लेकर कोई समय नहीं तय है। रिपोर्ट में यह चीज़ भी क्लियर की गई है कि बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने के बाद अमूमन सुपरस्टार्स की प्राथमिकताएं बदल जाती हैं। रिपोर्ट में क्लियर किया गया है कि WWE पूरी तरह से एलेक्सा ब्लिस को वापस लाने और उन्हें लेकर प्लान बनाने के लिए तैयार हैं। अगर उनकी वापसी को लेकर चीज़ें फाइनल होती हैं, तो फैंस का इंतजार जरूर खत्म हो सकता है।

youtube-cover
Ad

WWE में एलेक्सा ब्लिस का आखिरी मैच कब आया था?

एलेक्सा ब्लिस काफी समय से चर्चा का विषय नहीं बनी हैं क्योंकि वो कुछ सालों से कम रेसलिंग करती हुई नज़र आई हैं। पहले उन्होंने ब्रे वायट के साथ काम करते हुए रेसलिंग कम कर दी और फिर शादी के कारण वो एक्शन से दूर हो गईं। उन्होंने बीच में वापसी जरूर की। वो आखिरी बार Royal Rumble 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में नज़र आई थीं। उन्होंने 519 दिनों पहले अपना आखिरी मुकाबला लड़ा था।

इस शो में उन्होंने बियांका ब्लेयर को Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था लेकिन वो 8 मिनट के अंदर हार गई थीं। ब्लिस ने प्रेग्नेंसी के कारण इसके बाद ब्रेक लिया और 27 नवंबर 2023 को उन्होंने अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया। अभी तक ब्लिस की वापसी नहीं हुई है। उम्मीद है कि वो अपने गॉडेस वाले कैरेक्टर में रिटर्न करते हुए बवाल मचाएंगी।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications