WWE के साथ खतरनाक स्टार ने साइन किया कॉन्ट्रैक्ट, बड़ी खुशखबरी, Royal Rumble में मचाएंगे बवाल?

Ujjaval
WWE से जुड़ चुकी हैं जॉर्डिन ग्रेस (Photo: WWE.com)
WWE से जुड़ चुकी हैं जॉर्डिन ग्रेस (Photo: WWE.com)

Jordynne Grace Signs with WWE: WWE पिछले कुछ महीनों से अपने विमेंस डिवीजन को काफी ज्यादा मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। नए-नए नाम कंपनी के साथ जुड़ते जा रहे हैं। NXT में कुछ इंटरनेशनल स्टार्स जैसे जूलिया (Giulia), स्टैफनी वकेर (Stephanie Vaquer) और ज़ारिया ने डेब्यू किया। इसी बीच जूलिया ने NXT विमेंस चैंपियनशिप भी जीत ली है। अब एक और टॉप स्टार ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है।

Ad

3 बार की पूर्व TNA नॉकआउट्स वर्ल्ड चैंपियन जॉर्डिन ग्रेस ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है और इस बात की रिपोर्ट Fightful Select ने दी। यह फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। Fightful के शॉन रॉस सैप ने बताया कि द जगरनॉट ने TNA में अपने आखिरी मैच के थोड़े समय बाद ही WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था। रिपोर्ट के अनुसार TNA Wrestling को पहले से पता था कि यह ग्रेस का अगला कदम होगा। वो अब सीधा Royal Rumble में आकर बवाल मचा सकती हैं।

youtube-cover
Ad

WWE में जॉर्डिन ग्रेस पहले भी कुछ अपीयरेंस दे चुकी हैं

WWE फैंस को जॉर्डिन ग्रेस के बारे में जरूर पता होगा। पिछले साल उन्होंने विमेंस Royal Rumble में सरप्राइज एंट्री की थी और बवाल मचाया था। कुछ महीनों बाद वो NXT में भी नज़र आई थीं। उन्होंने NXT में अपना पहला सिंगल्स मैच स्टीवी टर्नर के खिलाफ लड़ा था और उन्हें हरा दिया था। बाद में रॉक्सेन परेज़ के खिलाफ उन्होंने NXT Battleground में टाइटल मैच लड़ा था। इस मैच में ग्रेस को हार का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने फैंस को प्रभावित किया। सितंबर 2024 में जॉर्डिन ने अपनी TNA नॉकआउट्स वर्ल्ड चैंपियनशिप को WWE स्टार सोल रुका के खिलाफ सफलतापूर्वक रिटेन किया था।

नवंबर 2024 में ग्रेस ने एक बार फिर WWE में वापसी की। उन्होंने जूलिया, स्टैफनी वकेर, केलानी जॉर्डन और ज़ारिया के साथ टीम बनाकर 10 विमेंस टैग टीम मैच में हिस्सा लिया था। जॉर्डिन ग्रेस का TNA में आखिरी मैच कुछ समय पहले हुए Genesis इवेंट में आया था। उन्होंने इस शो में टेसा ब्लैंचर्ड का सामना किया था और उन्हें हार मिली थी। इसके बाद उन्होंने TNA को अलविदा कह दिया था। उनके WWE में आने के चांस बहुत ज्यादा लग रहे थे और अब हालिया रिपोर्ट ने इस बात पर एक तरह से मुहर लगा दी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications