WWE SmackDown में 2 स्टार्स के डेब्यू के मिले संकेत, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

WWE SmackDown में हुआ था धमाल वाला वीडियो पेश, बढ़ी हलचल, आएगा मजा (Photo: WWE.com)
WWE SmackDown में हुआ था धमाल वाला वीडियो पेश, बढ़ी हलचल (Photo: WWE.com)

The Motor City Machine Guns heading to WWE: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के दौरान फैंस उस समय चौंक गए, जब स्क्रीन में दिखे वीडियो में पुलिस लाइट, दो लोगों के चलने की परछाई, डेट्राइट सिटी और दो शब्द "जल्द ही" टीवी पर दिखाई दिए। अब इस वीडियो के बाद बड़ा अपडेट आया है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में सामने आई है, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

Ad

यह कयास लगने लगे कि यह मोटर सिटी मशीन गन्स से जुड़ा हुआ वीडियो है, जिन्होंने हाल में ही WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, और जिनके WWE डेब्यू से जुड़ी जानकारी सामने आई थी। अब PWInsider ने यह जानकारी दी है कि यह वीडियो उनसे ही जुड़ा हुआ है। 18 सालों से टैग टीम के तौर पर काम कर रहे एलेक्स शैली और क्रिस सैबियन के पास खुद कई सालों का रेसलिंग अनुभव है।

Ad

एलेक्स जहां 22 सालों से, तो वहीं क्रिस पिछले 24 सालों से रेसलिंग कर रहे हैं। एक टैग टीम के तौर पर उन्होंने TNA, ROH, और NJPW के साथ काम करके अपने हुनर का लोहा मनवाया है। वह इंडिपेंडेंट रेसलिंग जगत में भी खासे लोकप्रिय हैं। यह फैंस के लिए बेहद अच्छी खबर है क्योंकि इसका मतलब है कि SmackDown के टैग टीम डिवीजन का स्तर बढ़ने वाला है।

WWE के साथ और भी टैग टीम जुड़ने की कगार पर हैं

मोटर सिटी मशीन गन्स ही इकलौती टैग टीम नहीं है जो WWE का हिस्सा बनने को बेताब है। द लूचा ब्रदर्स भी WWE का हिस्सा बनना चाहते थे लेकिन ऐसा लगता है कि अभी फैंस को उनके AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने का इंतजार करना होगा। हाल में ही Fightful Select के द्वारा जानकारी दी गई थी कि पेंटागन और फिनिक्स के कॉन्ट्रैक्ट में अधिक समय जोड़कर कंपनी ने उनको रोकने का प्रयास किया है

द लूचा ब्रदर्स से पहले भी कई सुपरस्टार्स AEW छोड़कर WWE का हिस्सा बने हैं। इनमें मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स, जेड कार्गिल तथा पूर्व NXT चैंपियन ईथन पेज शामिल हैं। यह दोनों ही कंपनी में तरक्की पाने में सफल रहे हैं, जबकि कई अन्य अब भी अपने लिए जगह बनाने का प्रयास कर रहे हैं। यह देखना होगा कि आगे क्या होता है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications