WWE ने इस साल हॉल ऑफ फेम सेरेमनी का ऐलान कर दिया है। WWE ने साल 2021 हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले दिग्गज का नाम भी बता दिया है। इस साल ये सौभाग्य सबसे पहले मॉली हॉली(Molly Holly) को प्राप्त हुआ है। कंपनी में कुछ खास परफॉर्मेंस करने वाले दिग्गजों को इसमें शामिल किया जाता है। WWE में इस चीज को सबसे बड़ा ऑनर माना जाता है और सभी रेसलर इसमें शामिल होना चाहते हैं। ये भी पढ़ें:- WrestleMania 37 को लेकर पूरी जानकारी: कब और कहां होगा आयोजन, शो में WWE फैंस होंगे मौजूदWWE हॉल ऑफ फेम 2021 को लेकर बड़ी खबर WWE हॉल ऑफ फेम में हमेशा से ऑइकॉनिक रेसलर्स शामिल होते आए है और इस लिस्ट में अब मॉली हॉली का नाम भी जुड़ गया है। WWE द बंप के शो में इस बार शेन हेल्मस और मॉली हॉली शामिल हुए थे। शो के दौरान हेल्मस ने ही हॉली को बताया कि WWE हॉल ऑफ फेम 2021 में सबसे पहले उऩ्हें इंडक्ट किया जा रहा है। ये भी पढ़ें:- AEW Revolution रिजल्ट्स: जॉन मोक्सली हुए बुरी तरह लहूलुहान, 61 साल के दिग्गज सुपरस्टार ने की धमाकेदार वापसीBREAKING NEWS: The first inductee in the @WWE Hall of Fame Class of 2021 will be #MollyHolly!In a beautiful, emotional moment on #WWETheBump, @ShaneHelmsCom delivered the #WWEHOF announcement to the former WWE Women's Champion. pic.twitter.com/5yGzz7BBG4— WWE (@WWE) March 10, 2021यह भी पढ़ें: 5 बड़ी चीजें जो WrestleMania में ऐज द्वारा रोमन रेंस को हराने के बाद देखने को मिल सकती हैहॉली को जब इस खबर का पता चला तो वो काफी भावुक हो गईं थीं और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। इस मोमेंट को लेकर उन्होंने कुछ ही शब्द शेयर किए। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। ये काफी शानदार पल हैं। धन्यवाद। मुझे इसमें क्या बोलना चाहिए समझ नहीं आ रहा है।मॉली हॉली का WWE करियर शानदार रहा है और वो दो बार WWE विमेंस चैंपियन भी अपने नाम कर चुकी हैं। इसके अलावा हॉली हार्डकोर चैंपियनशिप भी जीत चुकी है। साल 2000 से 2005 के बीच में WWE रोस्टर में मॉली हॉली ने काफी अहम भूमिका निभाई थी। द बंप के इसी एपिसोड में इस बात का ऐलान भी किया गया था कि इस बार सेरेमनी का आयोजन 6 अप्रैल को होगा। कोरोना की वजह से पिछले साल इसका आयोजन नहीं हो पाया था और पिछले साल के जो हॉल ऑफ फेमर है उन्हें भी इस बार सम्मानित किया जाएगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।