3 कारणों से रोमन रेंस का यूनिवर्सल टाइटल रन काफी सफल रहा है

<p>

WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के पीछे करीब 2 साल तक भागने के बाद रोमन रेंस को समरस्लैम 2018 में कामयाबी हासिल हुई। यहां रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराकर टाइटल पहली बार हासिल किया। इस मैच से पहले ही पता चल गया था कि अगर रोमन रेंस जीते तो उन्हें किसकी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

ब्रॉन स्ट्रोमैन ने समरस्लैम के मैच में शामिल होने की कोशिश की। द बिग डॉग के चैंपियन बनने के बाद से कई सारी चीज़ें हुई हैं, जो साबित करती हैं कि अब तक यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में रोमन रेंस सफल रहे हैं।

द शील्ड

<p>

रोमन रेंस समरस्लैम में यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। उन्हें अगले ही दिन रॉ के सुपरस्टार फिन बैलर को टाइटल के लिए मैच दिया। मैच के बाद स्ट्रोमैन ने MITB कैश-इन करने की कोशिश की, लेकिन डीन और सैथ ने आकर रोमन रेंस को बचाया। इस वजह से द शील्ड का रीयूनियन हुआ।

तब से लेकर अब तक द शील्ड हर हफ्ते एक्शन में नजर आ रही है। उनकी दुश्मनी ड्रू मैकइंटाय, जिगलर और ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ चल रही है। फैंस हर बार द शील्ड को देखकर काफी खुश होते हैं।

रोमन रेंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन की दुश्मनी

<p>

साल 2017 में WWE यूनिवर्स रोमन रेंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन की दुश्मनी देख चुके हैं, जोकि साल की सबसे अच्छी स्टोरी में से एक रही है। समरस्लैम के बाद से ही फिर इसकी शुरुआत हुई। समरस्लैम तक ब्रॉन स्ट्रोमैन एक फेस रैसलर की भूमिका में थे। रोमन रेंस के खिलाफ दुश्मनी में आने पर उनका हील बनना स्वभाविक था।

द शील्ड द्वारा की गई पिटाई और ड्रू, जिगलर का साथ मिलने की वजह से फैंस स्ट्रोमैन का खतरनाक रूप देख रहे हैं। आने वाले समय में रोमन रेंस और स्ट्रोमैन की दुश्मनी लंबी जा सकती है और इससे फैंस के अलावा कंपनी का भी फायदा होगा।

फैंस के दिलों में रोमन रेंस के लिए जगह

<p>

भारतीय फैंस रोमन रेंस को बहुत पसंद करते हैं लेकिन अमेरिका के हार्डकोर फैंस रोमन रेंस को पसंद नहीं करते। हम कई बार आपको इसका कारण बता चुके हैं। एरीना में पहले जब भी रोमन एंट्री करते थे तो उन्हे फैंस की बू का सामना करना पड़ता था।

लेकिन अब रोमन रेंस को फैंस का समर्थन मिलने लगा है। द शील्ड के साथ आने और यूनिवर्सल टाइटल हासिल करने के बाद फैंस रोमन रेंस को चीयर करते हैं।

Quick Links