WWE Royal Rumble 2019: नाया जैक्स के मेंस रॉयल रंबल मैच में एंट्री करने की 3 बड़ी वजह

Enter caption

WWE के चार सबसे बड़े पीपीवी में से एक रॉयल रंबल का शानदार समापन हो चुका है। शो में वैसे तो कई चौंकाने वाली चीज देखने को मिलीं लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी की बात तब हुई जब नाया जैक्स ने 30 मेंस रॉयल रंबल मैच में एंट्री की।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble 2019: ब्रॉक लैसनर द्वारा फिन बैलर को हराने की 5 बड़ी वजह

मेंस रॉयल रंबल में जैसे ही 30वें नंबर पर नाया जैक्स ने एंट्री की, सभी फैंस का मुंह खुला का खुला रह गया। यह वाकई काफी चौंकाने वाला पल था। हालांकि नाया जैक्स जल्द ही रिंग से एलिमिनेट भी हो गईं। नाया जैक्स के मेंस रंबल मुकाबले में एंट्री कराने के पीछे WWE का जरूर कुछ बड़ा प्लान होगा।

इसी कड़ी में हम एक नज़र डालते हैं नाया जैक्स के मेंस रंबल मुकाबले में एंट्री करने की 4 बड़ी वजहों पर।

फैंस को ट्रोल करने के लिए

Related image

बहुत सारे WWE फैंस को लगता है कि कंपनी दर्शकों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखती है लेकिन हमारा ऐसा मानना है कि फैंस जितना कंपनी के बारे में सोचते हैं उससे कहीं ज्यादा कंपनी फैंस के बारे में सोचती है।

Ad

पिछले काफी समय से कैनी ओमेगा के कंपनी में आने की अफवाह चल रही हैं लेकिन कंपनी ने नाया जैक्स को मेंस रंबल मुकाबले में शामिल कर यह संकेत देने की कोशिश की उन्हें कैनी ओमेगा की कोई जरूरत नहीं है।

Get WWE News in Hindi Here

चायना-बेथ फीनिक्स-खर्मा वाला पल दोहराने के लिए

Image result for Beth phoenix royal rumble 2010

मेंस रॉयल रंबल मुकाबले में एंट्री करने वाली नाया जैक्स चौथी विमेंस सुपरस्टार हैं। नाया जैक्स से पहले चायना, बेथ फीनिक्स और खर्मा मेंस रॉयल रंबल मैच का हिस्सा रह चुकी हैं। अगर आप इन चारों विमेंस सुपरस्टार्स को देखें तो सभी विमेंस सुपरस्टार्स पुरष रैसलर्स को टक्कर देने के लिए मजबूत दावेदार रही हैं।

Ad

मुस्तफा अली जो की रंबल मुकाबले में काफी शानदार लग रहे थे उन्हें नाया जैक्स ने एलिमिनेट किया। WWE ने नाया जैक्स को मेंस रॉयल रंबल में एंट्री कराकर इस बात की ओर इशारा किया है कि वह मेंस के साथ विमेंस डिवीजन पर काफी ध्यान दे रहे हैं।

फैंस को चौंकाने के लिए

Enter caption

ईमानदारी से कहें तो फैंस के साथ हमें भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि मेंस रॉयल रंबल मुकाबले में किसी फिमेल सुपरस्टार की एंट्री होगी। मेंस रॉयल रंबल मुकाबले में जब 29 सुपरस्टार्स की एंट्री हो चुकी थी तब सभी को लगा कि 30वें नंबर पर आर-ट्रुथ एंट्री करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Ad

आर ट्रुथ की जगह नाया जैक्स का एंट्री करना फैंस के लिए काफी हैरान कर देने वाला पल था। WWE अक्सर अपने फैसलों से कई बार फैंस को हैरान होने पर मजबूर कर देता है। नाया जैक्स की मेंस रंबल मुकाबले में एंट्री को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

लेखक: रोहित नाथ, अनुवादक: अंकित कुमार

Quick Links

Edited by Ankit Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications