इस हफ्ते हुए मंडे नाइट रॉ में फैंस तब हैरान रह गए जब ब्रॉन स्ट्रोमैन ने विंस मैकमैहन की गाड़ी तोड़ दी जिसके बाद विंस मैकमैहन ने उन्हें रॉयल रंबल में यूनिवर्सल टाइटल के लिए ब्रॉक लैसनर के खिलाफ मुकाबले से बाहर कर दिया।
इसके बाद यूनिवर्सल टाइटल के लिए नंबर वन कंटेंडर बनने के लिए हुए मुकाबले में फिन बैलर ने जीत हासिल की जिसके बाद अब वह रॉयल रंबल पीपीवी में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर का मुकाबला करेंगे।
इस मुकाबले में जीत किसकी होगी यह कहना थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन फिर आइए एक नज़र डालते हैं इस मुकाबले के खत्म होने के 5 संभावित तरीकों पर।
ब्रॉन स्ट्रोमैन की मदद से फिन बैलर की जीत
![WWE Photo](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/34bb4-15475291160545-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/34bb4-15475291160545-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/34bb4-15475291160545-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/34bb4-15475291160545-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/34bb4-15475291160545-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/34bb4-15475291160545-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/34bb4-15475291160545-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/34bb4-15475291160545-800.jpg 1920w)
भले ही ब्रॉन स्ट्रोमैन को इस मुकाबले से बाहर कर दिया हो लेकिन फिर उनके इस मुकाबले में दखल देने की संभावना है। हमारे ख्याल से उन्हें बाहर करने की सबसे बड़ी वजह यह हो सकती है कि वह अभी 100 प्रतिशत फिट नहीं। ऐसे में स्ट्रोमैन मुकाबले में ज्यादा समय नहीं बिता पाते।
WWE कहीं ना कहीं इस बारे में विचार कर रहा होगा कि क्यों ना इस मुकाबले में स्ट्रोमैन की एंट्री कर फिन बैलर की मदद करने के लिए की जाए जिससे फिन बैलर की जीत हो जाए।
Get WWE News in Hindi Here
पॉल हेमन का दखल
![Paul Heyman is AlexaâÃÂÃÂs guest!](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2e5d9-15475292798746-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2e5d9-15475292798746-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2e5d9-15475292798746-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2e5d9-15475292798746-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2e5d9-15475292798746-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2e5d9-15475292798746-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2e5d9-15475292798746-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2e5d9-15475292798746-800.jpg 1920w)
हम सभी इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि ब्रॉक लैसनर के लगभग हर मुकाबले में पॉल हेमन मदद करने के लिए रिंग साइड में मौजूद होते हैं। पॉल हेमन इस दौरान लैसनर की ज्यादा मदद तो नहीं कर पाते लेकिन दूसरे सुपरस्टार का ध्यान जरूर भटका देते हैं।
रॉयल रंबल पीपीवी में लैसनर के खिलाफ मुकाबले में इस बात की पूरी संभावना है कि पॉल हेमन एक बार फिर दखल दें सकते हैं। उनके इस दखल से ब्रॉक लैसनर को मुकाबला जीतने में मदद मिल सकती है और एक बार फिर लैसनर यूनिवर्सल टाइटल अपने नाम कर सकते हैं।
फिन बैलर की साफ जीत
![WWE Photo](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/e8555-15475295818354-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/e8555-15475295818354-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/e8555-15475295818354-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/e8555-15475295818354-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/e8555-15475295818354-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/e8555-15475295818354-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/e8555-15475295818354-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/e8555-15475295818354-800.jpg 1920w)
पिछले कुछ महीनों से फिन बैलर को बिग पुश मिलने की बात चल रही थी और रॉयल रंबल में यूनिवर्सल टाइटल के लिए ब्रॉक लैसनर के खिलाफ उनका मुकाबला इस बात की पुष्टि करता है कि WWE ने फिन को बिग पुश देने का मन बना लिया है।
रॉयल रंबल मुकाबले में इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है कि फिन बैलर, ब्रॉक लैसनर को बिना किसी मदद के हराते हुए नज़र आ सकते हैं। हमारे ख्याल से फैंस को इस बात की हैरानी नहीं होनी चाहिए कि फिन बैलर यहां यूनिवर्सल टाइटल जीते।
ब्रॉक लैसनर बुरी तरह से फिन बैलर पर हमला कर मुकाबला जीते
![WWE Photo](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8f4ba-15475300364239-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8f4ba-15475300364239-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8f4ba-15475300364239-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8f4ba-15475300364239-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8f4ba-15475300364239-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8f4ba-15475300364239-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8f4ba-15475300364239-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/8f4ba-15475300364239-800.jpg 1920w)
ब्रॉक लैसनर के पिछले साल के मुकाबलों पर अगर गौर करे तो कई मौकों पर ब्रॉक लैसनर ने अपने विरोधी रैसलर को बुरी तरह से पीटा और मुकाबले में जीत हासिल की। यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में लैसनर टाइटल का कई बार सफलतापूर्वक बचाव कर चुके हैं।
रॉयल रंबल में पीपीवी में भी एक बार फिर ब्रॉक लैसनर अपना खतरनाक अवतार दिखा सकते हैं। इस मुकाबले में ब्रॉक लैसनर, फिन बैलर पर बुरी तरह से हमला कर टाइटल का बचाव कर सकते हैं। खैर, ये तो समय ही बताएगा कि क्या लैसनर टाइटल का बचाव कर पाते हैं या नहीं।
एजे स्टाइल्स और डेनियल ब्रायन के खिलाफ हुए मुकाबले की तरह
![Image result for Brock Lesnar daniel bryan](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2ccca-15475304018694-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2ccca-15475304018694-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2ccca-15475304018694-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2ccca-15475304018694-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2ccca-15475304018694-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2ccca-15475304018694-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2ccca-15475304018694-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/01/2ccca-15475304018694-800.jpg 1920w)
अगर आप गौर करें तो आप देखेंगे कि साल 2017 में सर्वाइवर सीरीज़ में ब्रॉक लैसनर बनाम एजे स्टाइल्स और साल 2018 में सर्वाइवर सीरीज़ में ब्रॉक लैसनर बनाम डेनियल ब्रॉयन के मुकाबले में काफी हद तक सामानताएं थी।
इन मुकाबलों में लैसनर ने भले ही जीत हासिल की हो लेकिन विरोधी सुपरस्टार्स की भी शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिली। रॉयल रंबल में फैंस को भले ही एक फिर लैसनर की जीत देखने को मिले लेकिन उनकी एकतरफा जीत की संभावना थोड़ी कम है।
लेखक: रोहित नाथ, अनुवादक: अंकित कुमार