WWE TLC साल 2019 का आखिरी पीपीवी था। WWE यूनिवर्स अब नए साल की ओर बढ़ रहा है और साथ ही अगले पीपीवी रॉयल रंबल की तरफ भी। TLC में एक भी सिंगल्स टाइटल मैच देखने को नहीं मिला हालांकि टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मुकाबले हुए।
यह माना जा रहा है कि रॉयल रंबल में सारी वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मुकाबले होंगे। TLC को ध्यान में रखते हुए यह 5 टाइटल्स मुकाबले जो रॉयल रंबल में हो सकते हैं-
यह भी पढ़ें:WWE सुपरस्टार ने TLC 2019 में रोमन रेंस की मदद नहीं करने का कारण बताया
#5 द न्यू डे बनाम द रिवाइवल बनाम डॉल्फ जिगलर और रॉबर्ट रूड बनाम शॉर्टी जी और मुस्तफ़ा अली(स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप मैच)
![](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/1015c-15766534904421.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/1015c-15766534904421.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/1015c-15766534904421.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/1015c-15766534904421.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/1015c-15766534904421.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/1015c-15766534904421.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/1015c-15766534904421.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/1015c-15766534904421.png 1920w)
TLC की शुरूआत द न्यू डे बनाम रिवाइवल के लैडर मैच से हुई थी जिसमें न्यू डे जीती थी। आगे चलकर शो में किंग कॉर्बिन की मदद करने के लिए द रिवाइवल और डॉल्फ जिगलर आए थे जिसके कारण कॉर्बिन, रोमन रेंस के खिलाफ हो रहे मुकाबले को जीत गए थे। उस समय तो रोमन की मदद करने के लिए कोई सुपरस्टार सामने नहीं आया।
लेकिन मैच के थोड़े समय बाद बैकस्टेज रोमन और किंग कॉर्बिन के बीच लड़ाई देखने को मिली। जिसमें द रिवाइवल और डॉल्फ जिगलर कॉर्बिन की तरफ से लड़ रहे थे। दूसरी ओर द न्यू डे और शॉर्टी जी रोमन की तरफ से। रॉबर्ट रूड अभी WWE से बाहर हैं और मुस्तफ़ा अली शिकागो में है इसी कारण वह दोनों इस लड़ाई का हिस्सा नहीं बन पाए।
यह लड़ाई TLC में तो खत्म हो गई लेकिन आगे चलकर रॉयल रंबल में एक टैग टीम चैंपियनशिप मुकाबला देखने को मिल सकता है जिसमें रोमन और कॉर्बिन तो बाहर रहेंगे लेकिन यह चारों टीम शामिल होंगी। इन टीमों में से कुछ सुपरस्टार्स 30 मैन रॉयल रंबल का हिस्सा भी हो सकते हैं जैसे कोफी किंग्सटन।
#4 बेली बनाम लेसी इवांस (स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप मैच)
![लà¥à¤¸à¥ à¤à¤µà¤¾à¤à¤¸, साशा बà¥à¤à¤à¥à¤¸ à¤à¤° बà¥à¤²à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/aa72c-15766534904748.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/aa72c-15766534904748.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/aa72c-15766534904748.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/aa72c-15766534904748.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/aa72c-15766534904748.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/aa72c-15766534904748.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/aa72c-15766534904748.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/aa72c-15766534904748.png 1920w)
यह मुकाबला पहले TLC में होना था लेकिन कंपनी को लगा कि इन दोनों सुपरस्टार्स की दुश्मनी अभी सही तरीके से बिल्ड नहीं हुई है। अब आने वाले कुछ हफ़्तों में इन दोनों सुपरस्टार्स का स्मैकडाउन में आमना-सामना हो सकता है जिससे स्टोरीलाइन बिल्ड हो सके।
इवांस, साशा बैंक्स को हराकर बेली को टाइटल मैच के लिए चैलेंज कर सकती है। क्योंकि साशा बैंक्स को हराने के बाद स्मैकडाउन में ऐसा कोई सुपरस्टार नहीं होगा जो बेली को हराने के लिए लेसी से ज्यादा काबिलियत रखता हो। डाना ब्रुक्स और कार्मेला के पास भी फैंस का उतना सपोर्ट नहीं है जितना की लेसी के पास है। लेसी हीरो के किरदार में आगे बढ़ रही है। बेली ने हाल ही में अपना किरदार बदला था तो इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच स्टोरीलाइन बनाने में भी कंपनी की ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी।
#3 ब्रॉक लैसनर बनाम केविन ओवेंस बनाम सैथ रॉलिंस (WWE चैंपियनशिप मैच)
![सà¥à¤¥ रà¥à¤²à¤¿à¤à¤¸ à¤à¤° à¤à¥à¤µà¤¿à¤¨ à¤à¤µà¥à¤à¤¸](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/82ca0-15766534904704.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/82ca0-15766534904704.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/82ca0-15766534904704.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/82ca0-15766534904704.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/82ca0-15766534904704.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/82ca0-15766534904704.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/82ca0-15766534904704.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/82ca0-15766534904704.png 1920w)
यह कहा जा सकता है कि WWE में अभी बहुत कम बेबीफेस सुपरस्टार्स बचे हैं जो ब्रॉक लैसनर को WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकते हैं। रैंडी ऑर्टन एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं लेकिन इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच पहले मुकाबला हो चुका है। इनके अलावा केविन ओवेंस ही फिलहाल रॉ के सबसे बड़े बेबीफेस हैं और वह ब्रॉक को चैलेंज करने के लिए बिल्कुल सही रहेंगे।
हालांकि उनकी अभी सैथ रॉलिंस के साथ दुश्मनी चल रही है जोकि एक हफ्ते पहले ही विलन के किरदार में बदले हैं। कंपनी चाहे तो इन तीनों सुपरस्टार्स के बीच एक ट्रिपल थ्रेट मुकाबला रख सकती है। रॉलिंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप हारने के बाद रीमैच नहीं मिला था तो उन्हें यह अवसर ज़रूर मिलना चाहिए। यह मुकाबला रेसलमेनिया के लिए बिल्कुल सही रहता लेकिन कंपनी रेसलमेनिया में बीस्ट के खिलाफ टायसन फ्यूरी को बुक करना चाहेंगी। यह ट्रिपल थ्रेट मुकाबला अगले साल का सबसे बड़ा मुकाबला भी हो सकता है।
#2 बैकी लिंच बनाम असुका (रॉ विमेंस चैंपियनशिप मैच)
![à¤
सà¥à¤à¤¾ à¤à¤° बà¥à¤à¥ लिà¤à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/ef8ef-15766534904684.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/ef8ef-15766534904684.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/ef8ef-15766534904684.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/ef8ef-15766534904684.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/ef8ef-15766534904684.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/ef8ef-15766534904684.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/ef8ef-15766534904684.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/ef8ef-15766534904684.png 1920w)
TLC मेन इवेंट में एक बेहतरीन टैग टीम चैंपियनशिप मुकाबला देखने को मिला। हालांकि कायरी सेन की चोट के कारण मुकाबला वैसे नहीं हुआ जैसे होना चाहिए था लेकिन फिर भी फीमेल सुपरस्टार्स ने एक बेहतरीन मुकाबला फैंस के सामने पेश किया। मुकाबले में असुका ने अपनी टीम को जीत दिलाई।
बैकी लिंच ने बहुत समय से रॉ विमेंस चैंपियनशिप किसी सुपरस्टार के खिलाफ डिफेंड नहीं की है। लेकिन अब इस मुकाबले की स्टोरीलाइन बननी शुरू हो चुकी है। इस साल की शुरुआत में रॉयल रंबल में बैकी ने असुका का मुकाबला स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए किया था जिसमें उनकी हार हुई थी। बैकी किसी भी मुकाबले में असुका को पिन नहीं कर पाई हैं। अगले साल की शुरुआत में भी एक बार फिर इन दोनों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है जिसमें शायद बैकी इस बार असुका को हरा सके।
#1 द फीन्ड "ब्रे वायट" बनाम डेनियल ब्रायन (यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच)
![डà¥à¤¨à¤¿à¤¯à¤² बà¥à¤°à¤¾à¤¯à¤¨ à¤à¤° द फà¥à¤¨à¥à¤¡Â ](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/7825a-15766534904659.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/7825a-15766534904659.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/7825a-15766534904659.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/7825a-15766534904659.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/7825a-15766534904659.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/7825a-15766534904659.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/7825a-15766534904659.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/12/7825a-15766534904659.png 1920w)
TLC में ब्रे वायट बनाम द मिज़ का मुकाबला हुआ जिसमें ब्रे वायट ने जीतकर अपने यूनिवर्सल चैंपियनशिप टाइटल का बचाव किया। मैच के खत्म होने के बाद डेनियल ब्रायन वहां अपने पुराने रूप में आए और उन्होंने वायट पर हमला किया। फीन्ड ने स्मैकडाउन में कुछ हफ्ते पहले ब्रायन पर हमला किया था जिसके बाद वह दिखाई नहीं दिए थे उनके इस रूप में वापसी करने से बहुत से फैंस भी चौंक गए थे।
यह कहा जा सकता है कि कंपनी ने द फीन्ड की मदद से डेनियल ब्रायन के सबसे अच्छे किरदार को फैंस के सामने ला पाई है। इन दोनों के बीच रॉयल रंबल में मुकाबला ज़रूर देखने को मिलेगा और यह ब्रे वायट का फीन्ड के किरदार में सबसे बढ़िया मुकाबला भी हो सकता है। दोनों सुपरस्टार्स के पास ही फैंस का सपोर्ट है ब्रायन का येस मूवमेंट भी वापस आ चुका है अगर ब्रायन मुकाबले में टाइटल जीत गए तो यह पूरी WWE यूनिवर्स के लिए चौंकाने वाली बात होगी।