Royal Rumble 2022 में Roman Reigns द्वारा Seth Rollins का बुरा हाल करने के बाद WWE पर फूटा फैंस का गुस्सा, ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

WWE Royal Rumble में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने प्रभावित किया
WWE Royal Rumble में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने प्रभावित किया

WWE Royal Rumble 2022 की शुरुआत धमाकेदार तरीके से देखने को मिली। रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। रॉयल रंबल (Royal Rumble) में दोनों ही सुपरस्टार्स का यह मुकाबला काफी रोचक रहा और उन्होंने इसे अच्छा बनाने की कोशिश की। मैच के अंत में एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिला।

रोमन रेंस ने सैथ को सबमिशन से नहीं छोड़ा जबकि उन्होंने रोप्स को टच कर दिया था। इसी वजह से DQ की मदद से रॉलिंस को जीत मिली लेकिन ट्राइबल चीफ ने अपने टाइटल को रिटेन किया। इस मुकाबले को लेकर कुछ फैंस खुश दिखाई दिए वहीं कुछ अंत से थोड़ा निराश थे। इसलिए इस आर्टिकल में हम Royal Rumble में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के यूनिवर्सल टाइटल मैच को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाओं के बारे में बात करेंगे।

WWE Royal Rumble में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के मैच को लेकर ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(मैच में काफी अच्छी स्टोरीटेलिंग देखने को मिली लेकिन मुझे अंत पसंद नहीं आया।)

(यह शो को शुरुआत करने का अच्छा तरीका था।)

(यह पहला मौका है जब मुझे DQ फिनिश असल में पसंद आया क्योंकि इसका सेंस बन रहा था और उन्होंने अच्छी स्टोरीटेलिंग का प्रदर्शन भी किया। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के इतिहास से काफी सारी चीज़ें जुड़ी हुई थी। अगर यह दोनों जल्द ही एक बार फिर आमने-सामने आते हैं तो हमें चौंकना नहीं चाहिए। मैच जबरदस्त रहा।)

(रोमन रेंस vs सैथ रॉलिंस काफी शानदार रहा। मैं DQ फिनिश पसंद नहीं करता हूँ। हालांकि, इस मौके पर इसका सेंस बन रहा है लेकिन फिर भी थोड़ा निराश हूँ।)

(द शील्ड का थीम सॉन्ग सुनकर काफी अच्छा लगा। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का मैच जबरदस्त रहा।)

(मैं रोमन रेंस पर काफी गुस्सा हूँ।)

(अभी जो भी हुआ, उसके बाद सैथ रॉलिंस का फेस टर्न देखना रोचक रहेगा।)

(इस तरह के फिनिश ने निराश किया।)

(रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस को उसी तरह स्टील चेयर से तबाह कर दिया जैसा रॉलिंस ने 2 जून 2014 को किया था।)

(मैंने सही में उम्मीद की थी कि अंत में द शील्ड का फिस्ट बम्प देखने को मिलेगा।)

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications