WWE Royal Rumble 2024: 4 बड़े कारण क्यों Roman Reigns ने फैटल फोर वे मैच में जीत दर्ज करके चैंपियनशिप रिटेन रखी

Ujjaval
WWE Royal Rumble में रोमन रेंस की जीत हुई
WWE Royal Rumble में रोमन रेंस की जीत हुई

Roman Reigns: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2024) इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) इन-रिंग एक्शन में नज़र आए। एजे स्टाइल्स (AJ Styles), रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) और एलए नाइट (LA Knight) के खिलाफ उनका फैटल 4 वे अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल मैच हुआ था। इस मैच में सभी ने शानदार प्रदर्शन किया।

रोमन रेंस ने अंत में बड़ी जीत दर्ज की और इसी के साथ उन्होंने टाइटल रिटेन रखा। कुछ कारणों से WWE ने यहां ट्राइबल चीफ को जीत के लिए बुक किया। इस आर्टिकल में हम 4 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस ने Royal Rumble 2024 में फैटल 4 वे मैच जीतकर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन किया।

4- WWE Royal Rumble 2024 के मध्य में ऐतिहासिक टाइटल चेंज का उतना महत्व नहीं रहता

रोमन रेंस का चैंपियनशिप रन काफी जबरदस्त साबित हुआ है और उन्होंने लगातार प्रभावित किया है। इस ऐतिहासिक टाइटल रन को फैंस शो के अंत में खत्म होते हुए देखना पसंद करेंगे। WWE ने इस मैच को मध्य में बुक किया और इसी के चलते अगर यहां टाइटल चेंज होता, तो शायद फैंस उतने ज्यादा खुश नज़र नहीं आते।

रोमन रेंस का टाइटल रन बहुत ही तगड़ा रहा है और इसका अंत मेन इवेंट में नहीं करना खराब चीज़ रहती। WWE के लिए Royal Rumble साफ तौर पर काफी ज्यादा जरुरी है। इसी के चलते उन्होंने रोमन को वो स्पॉट नहीं दिया। यह ट्राइबल चीफ के चैंपियनशिप रिटेन रखने का संभावित तौर पर बड़ा कारण है।

3- WWE दिग्गज Roman Reigns का टाइटल रन लंबा खींचने के लिए

रोमन रेंस ने पिछले कुछ महीनों में कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। ट्राइबल चीफ का टाइटल रन लंबा रहा है और हाल ही में वो ब्रूनो सैमार्टिनो से आगे निकल गए हैं। साफ तौर पर WWE उन्हें और भी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बुक करना चाहेगा। इसके लिए ट्राइबल चीफ टाइटल रन लंबा खींचना जरुरी था।

Royal Rumble में रोमन रेंस की जीत का यह बड़ा कारण हो सकता है। रेंस ने कई दिग्गजों को टाइटल रन के दौरान पराजित किया और अब 2024 में अपने पहले मैच में उन्होंने तीनों अन्य रेसलर्स के खिलाफ भी डॉमिनेशन दिखा दिया है।

2- WWE WrestleMania में Roman Reigns को बतौर चैंपियन लेकर जाने के लिए

रोमन रेंस कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और उन्हें देखकर कई सारे लोग शोज़ की ओर आकर्षित होते हैं। इसके साथ ही WrestleMania कंपनी का सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट है। रोमन रेंस पिछले तीन WrestleMania मेन इवेंट करने में सफल रहे हैं।

रोमन के चैंपियन रहने से WrestleMania के लिए हाइप बढ़ती है और कुल मिलाकर WWE को बिजेनस के मामले में फायदा होता है। कंपनी के सबसे बड़े इवेंट में टॉप स्टार का बतौर चैंपियन जाना ही सबसे अच्छी चीज़ होती है। इसी कारण Royal Rumble में ट्राइबल चीफ ने टाइटल रिटेन रखा।

1- WWE में Roman Reigns के टाइटल खत्म करने के लिए Cody Rhodes की स्टोरी सबसे अच्छी रहेगी

रोमन रेंस और कोडी रोड्स की स्टोरीलाइन को फैंस ने काफी पसंद किया था। पिछले साल WrestleMania में रोमन, कोडी को चीटिंग से हराकर टाइटल रिटेन रखने में सफल हुए थे। इसके बाद एक चीज़ क्लियर थी कि दोनों के बीच रीमैच जरूर होगा।

कोडी रोड्स की स्टोरी खत्म करने के लिए WrestleMania जैसा बड़ा स्टेज सबसे अच्छा होगा और अगर वो रोमन रेंस को हराकर अपने करियर की पहली चैंपियनशिप जीतेंगे, तो ही सबसे बढ़िया चीज़ होगी। यही उनकी स्टोरी का सबसे अच्छा फिनिश रहने वाला है। इसी चीज़ को ध्यान रखते हुए WWE ने Royal Rumble में ट्राइबल चीफ के टाइटल रन का अंत नहीं कराया। संभावित तौर पर वो भी कोडी को ही इस रोल के लिए देख रहे हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now