WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) इस वक्त सबसे बड़े हील है और अपनी धीरे धीरे करके टीम बना रहे हैं। ट्रायबल चीफ रोमन रेंस (Roman Reigns) के साथ इस वक्त जे उसो (Jey Uso) दे रहे हैं। अब विमेंस रॉयल रंबल 2021 (Royal Rumble) की विजेता बियांका ब्लेयर ने (Bianca Belair ) इशारा किया कि वो रोमन रेंस (Roman Reigns) की टीम ज्वाइन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो वो जरुर इसको अपनाएंगी क्योंकि ये शानदार अवसर होगा।ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों गोल्डबर्ग को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मैच के बाद रिटायर हो जाना चाहिएहाल ही में BT Sport से बात करते हुए विमेंस Royal Rumble विजेता से पूछा गया कि अगर रोमन रेंस और पॉल हेमन का ऑफर उनको टीम में जुड़ने का आया तो वो क्या करेंगी। उन्होंने इस सुझाव पर साफ इंकार नहीं किया लेकिन एक अच्छा जवाब दिया।मेरे पूरे WWE करियर में काफी बार खुद को साबित करने का मौका मिला है। मैंने हर बार अपना बेस्ट दिया है। जो सबसे अच्छा पल रहा है। अब मेरे सामने कोई भी मौका आए मैं उसके अंदर अपना बेस्ट दूंगी।ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों गोल्डबर्ग को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मैच के बाद रिटायर हो जाना चाहिएबियांका ब्लेयर ने सभी को WWE Royal Rumble में विजेता बनकर सभी चौंका दिया था। अंत में बियांका ने रिया रिप्ले को एलिमिनेट किया था और जीत दर्ज की थी। अब बियांका ब्लेयर के पास मौका है कि वो WWE WrestleMania 37 में विमेंस चैंपियनशिप के लिए लड़ सकती हैं।WWE में अब बियांका ब्लेयर का फ्यूचर काफी अच्छा दिख रहा है"My whole career, when opportunities are presented to me I take them and make the best of them!"We know @HeymanHustle is a big fan of @BiancaBelairWWE, and we asked how she would react if @WWERomanReigns offered her a seat at the table 👀Very interesting 😏#SmackDown pic.twitter.com/kyRnIWZjE1— WWE on BT Sport (@btsportwwe) February 3, 2021WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर ने अपने WWE Royal Rumble के अनुभव को साझा किया। बियांका ने बताया कि वो कितनी खुश हैं कि उन्होंने इस मैच में हिस्सा लिया।ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रोमन रेंस और ऐज के बीच WWE WrestleMania 37 में मैच नहीं होना चाहिए और 2 जिनकी वजह से उनका मैच होना चाहिएइसका हिस्सा बनना काफी शानदार फिलिंग थी। इसके अलावा Royal Rumble को जीतना उससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। अब मेरे पास WrestleMania की टिकट है। ये एक शानदार अनुभव था।WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर को अब चुनना है कि वो किसके खिलाफ जाएंगे। WWE SmackDown विमेंस चैंपियन, WWE Raw विमेंस चैंपियन या फिर WWE NXT विमेंस चैंपियन। ऐसा माना जा रहा है कि वो साशा बैंक्स यानी SmackDown के लिए जाने वाली हैं। खैर, अब देखना होगा कि क्या बियांका ब्लेयर रोमन रेंस की टीम ज्वाइन करती है या नहीं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।