WWE Rumor राउंडअप: WWE सुपरस्टार्स को क्यों लेनी पड़ी पुलिस की मदद, SmackDown को हुआ फायदा

विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

पिछले कुछ दिन डब्लू डब्लू ई (WWE) यूनिवर्स के लिए अनोखे अंदाज में गुजरे हैं। जैसे कुछ सुपरस्टार्स क्राउन ज्वेल पीपीवी के तुरंत बाद अमेरिका नहीं लौट पाए थे, इसी कारण वो स्मैकडाउन का हिस्सा नहीं बन सके।

NXT सुपरस्टार्स द्वारा स्मैकडाउन सुपरस्टार्स पर हमला भी हमें देखने को मिला। इस आर्टिकल में हम आपको इस हफ्ते स्मैकडाउन पर विंस मैकमैहन की प्रतिक्रिया और सऊदी अरब में सफर में आई दिक्कतों समेत कई अन्य खबरों से अवगत करवाने वाले हैं।

# विंस मैकमैहन की इस हफ्ते स्मैकडाउन पर प्रतिक्रिया

विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

NXT सुपरस्टार्स ने इस हफ्ते स्मैकडाउन में चार चाँद लगा दिए थे और इससे विंस मैकमैहन काफी खुश नजर आए। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सऊदी अरब में झेलनी पड़ी समस्याओं को भुलाकर ब्लू ब्रांड के इस सप्ताह के एपिसोड से विंस काफी प्रभावित नजर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें: इस हफ्ते स्मैकडाउन में 3 बहुत बड़ी चीजें

# NXT सुपरस्टार्स को लेनी पड़ी पुलिस की मदद

कम ही लोग इस बात से वाकिफ हैं कि NXT सुपरस्टार्स भी ऐसी स्थिति में थे जिससे वो स्मैकडाउन शो को मिस कर सकते थे। NXT सुपरस्टार्स को स्मैकडाउन एरीना में पहुँचने के लिए पुलिस की सहायता लेनी पड़ी और शो के ऑन-एयर होने से चंद मिनट पहले ही वो लैंड किए।

# स्मैकडाउन की व्यूअरशिप में तगड़ा उछाल

स्मैकडाउन में NXT सुपरस्टार्स
स्मैकडाउन में NXT सुपरस्टार्स

पिछले सप्ताह स्मैकडाउन को पूरी 1 मिलियन व्यूअरशिप भी नहीं मिली थी लेकिन इस सप्ताह इसमें तगड़ा उछाल देखा गया है। ब्लू ब्रांड ने इस सप्ताह औसतन 2.543 मिलियन व्यूअरशिप बटोरी, जो सीधे तौर पर पिछले सप्ताह के मुकाबले 3 गुना ज्यादा रहीं। अब WWE का फोकस पूरी तरह सर्वाइवर सीरीज पीपीवी पर चला गया है जहाँ कंपनी की तीनों ब्रांड्स आमने-सामने होने वाली हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

# WWE सुपरस्टार्स भविष्य में सऊदी अरब जाने से कर रहे इंकार

सऊदी अरब में रेसलिंग के इतिहास का सबसे पहले विमेंस मैच
सऊदी अरब में रेसलिंग के इतिहास का सबसे पहले विमेंस मैच

क्राउन ज्वेल पीपीवी के बाद विंस मैकमैहन, पॉल हेमन, हल्क होगन, रिक फ्लेयर और पॉल हेमन अपने-अपने प्लेन में सवार होकर अमेरिका वापस लौट आए थे, मगर ज्यादातर सुपरस्टार्स प्लेन में कुछ समस्या के कारण सऊदी अरब में ही रुक गए थे।

इन समस्याओं के बाद अब बैकस्टेज से आ रहीं कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि काफी संख्या में रेसलर्स ऐसे हैं जो अब किसी भी इवेंट के लिए सऊदी अरब ना जाने का मन बना चुके हैं।

यह विंस मैकमैहन के लिए चिंता का विषय है क्योंकि WWE ने सऊदी अरब में 10 साल तक इवेंट्स के आयोजन की डील साइन की है और अभी तो केवल 2 ही साल पूरे हुए हैं। इसलिए रेसलर्स का सऊदी अरब जाने से इंकार करना बेशक बहुत बड़ी समस्या है।

यह भी पढ़ें: ब्रॉक लैसनर के रॉ में आने से किसको होगा फायदा

# कौन था इस हफ्ते स्मैकडाउन का इंचार्ज

ट्रिपल एच और विंस मैकमैहन
ट्रिपल एच और विंस मैकमैहन

कुछ लोगों का मानना है कि ट्रिपल एच ने इस सप्ताह स्मैकडाउन एपिसोड को सफल बनाने में अहम योगदान दिया था। मगर ट्रिपल एच नहीं बल्कि विंस मैकमैहन शो के इंचार्ज रहे। यह सही है कि कंपनी के सीओओ ही आइडिया लेकर आए थे लेकिन वो विंस मैकमैहन ही थे जिन्होंने इस आइडिया को मंजूरी दी थी।

यह भी पढ़ें: 5 बड़े नाम जो WWE से बर्खास्त होने से बाल-बाल बचे

# एडम कोल की डेनियल ब्रायन पर क्लीन जीत का आइडिया किसका था?

एडम कोल ने डेनियल ब्रायन को हराया
एडम कोल ने डेनियल ब्रायन को हराया

स्मैकडाउन के मेन इवेंट में डेनियल ब्रायन और एडम कोल के बीच NXT चैंपियनशिप मैच हुआ, जिसमें कोल को जीत हासिल हुई थी। इस बारे में डेव मैल्टजर ने कहा है कि वो विंस मैकमैहन ही थे जिन्होंने एडम कोल की डेनियल ब्रायन पर क्लीन जीत के आइडिया को मंजूरी दी थी। अब ट्रिपल एच ने अपनी NXT टीम के साथ सर्वाइवर सीरीज के लिए रॉ और स्मैकडाउन को चुनौती दी है।