WWE Rumor राउंडअप: रोंडा राउजी की वापसी पर अपडेट, ऐज का बड़ा खुलासा

रोंडा राउजी
रोंडा राउजी

WWE सुपरस्टार ने जॉन सीना को कहा अंडररेटेड

जॉन सीना को WWE के सबसे सफल सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है लेकिन हाल ही में सिजेरो ने उन्हें अंडररेटेड यानी कम मौके मिलने वाला सुपरस्टार करार दिया था।

सिजेरो ने कहा, "जॉन सीना WWE इतिहास के टॉप 5 सबसे महान सुपरस्टार्स में से एक हैं। उनकी इन रिंग स्किल्स और अपने काम के लिए उनकी प्रतिबद्धता के अनुसार अभी भी वो WWE में सफलता प्राप्त नहीं कर पाए हैं।"

ये भी पढ़ें: WWE के 5 मोमेंट्स जब फैंस के आंसू छलक आए

केविन ओवेंस के बारे में बड़ी जानकारी

youtube-cover

केविन ओवेंस रॉ में नजर नहीं आ रहे हैं, जैसे ही उन्हें पता चला कि WWE परफॉरमेंस सेंटर में एक स्टाफ़ मेंबर COVID-19 पॉज़िटिव पाया गया है, तभी उन्होंने खुद को आइसोलेट करने का फैसला लिया है।

WWE The Bump में ओवेंस ने कहा कि,"उन्होंने स्टाफ़ मेंबर के पॉज़िटिव पाए जाने के कारण ब्रेक लेने की बात अधिकारियों से कही तो उन्होंने मुझे ऐसा करने की अनुमति दे दी थी।"

ये भी पढ़ें: WWE के 5 नियम जो किसी किताब में नहीं लिखे हैं