WWE रिंग में भारत के फेमस सुपरस्टार का चलेगा जादू, कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया?

WWE
WWE

भारतीय WWE फैंस के लिए बडी़ खबर सामने आई है। SK रेसलिंग के सूत्रों के मुताबिक WWE ने भारतीय MMA स्टार संजना जॉर्ज(Sanjana George) को साइन कर लिया है। साल 2019 में WWE ने ट्राइआउट का आयोजन किया था और संजना उसका हिस्सा रही थीं। अब WWE परफॉर्मेंस सेंटर में वो जल्दी नजर आ सकती हैं।

Ad

ये भी पढ़ें:रोमन रेंस के खिलाफ हुए मैच में केविन ओवेंस को लगी चोट को लेकर अपडेट सामने आया, WWE SmackDown में लिया अपना बदला

Ad

भारतीय WWE फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई

WWE रिंग में कई भारतीय सुपरस्टार्स ने अभी तक तिरंगा लहराया है। अब इस लिस्ट में संजना जार्ज भी जल्द शामिल होने वाली हैं। संजना जार्ज हमेशा से WWE की फैन रही है। SK रेसलिंग से उनकी जब बात हुई थी तो उन्होंने इस बात का खुलासा किया था।

ये भी पढ़ें: रोमन रेंस के भाई पर जबरदस्त जीत के बावजूद 6 फीट 2 इंच के WWE सुपरस्टार को लगा बहुत बड़ा झटका

उन्होंने कहा था,

WWE काफी कठिन हैं। यहां सफल होने के पास आपके पास अच्छी मसल्स मेमोरी होनी चाहिए। जब आप यहां के बारे में सोचते हो तो काफी कुछ इसके लिए करना पड़ता है। एक प्लान के मुताबिक यहां काम करना पड़ता है। किस्मत का साथ भी चाहिए और चीजों को अच्छे से होना भी यहां पर चाहिए।

संजना हमेशा से रोंडा राउजी की भी फैन रही हैं। कई इंटरव्यू में वो इस बात को कह चुकी हैं। MMA में भी उनका बडा़ नाम इस समय हो गया है। वो अगर WWE रिंग में आती हैं तो फिर भारतीयों के लिए काफी अच्छा पल होगा। विंस मैकमैहन हमेशा MMA सुपरस्टार्स को पसंद करते हैं। शायद कुछ सालों बाद मेन रोस्टर में भी संजना की एंट्री हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: WWE Royal Rumble 2021 में हुए रोमन रेंस के साथ मैच में हुई गलती पर केविन ओवेंस ने तोड़ी चुप्पी

फिलहाल इस बारे में ज्यादा जानकारी कुछ नहीं है। लेकिन आने वाले समय में संजना के बारे में बहुत कुछ खुलासा हो जाएगा। फैंस भी उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही संजना WWE रिंग में नजर आए और अपना जलवा दिखाए। भारत की तरफ से अभी तक कई सुपरस्टार्स WWE रिंग में नजर आ चुके हैं। इस लिस्ट में जल्द ही संजना का नाम भी शामिल हो जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications