WWE न्यूज: ब्रॉक लैसनर को रिटायर करने की धमकी देने वाला सुपरस्टार सुपर शोडाउन में करेगा धमाकेदार डेब्यू?

Enter caption

NXT टेकओवर के सफल समापन के बाद अब WWE सुपर शोडाउन को भी यादगार बनाने की भरपूर कोशिश करेगी। इस शो में WWE कई सारे सुपरस्टार्स को रिंग में प्रदर्शन करने का मौका देने वाली है। WWE का यह शो 7 जून 2019 को सऊदी अरब में होने जा रहा है।

WWE ने सुपर शोडाउन के लिए 50 मैन बैटल रॉयल मैच को भी बुक किया है। इस मैच में ना केवल रॉ और स्मैकडाउन के बल्कि NXT के सुपरस्टार्स भी हिस्सा ले सकते हैं। WWE 50 रैसलर्स की पूर्ति के लिए 205 लाइव से भी सुपरस्टार्स को मैच में डाल सकती हैं।

PWInsider.com के अनुसार WWE अब NXT के टॉप स्टार का सऊदी अरब के शो में मेन रोस्टर पर डेब्यू कराने का प्लान बना रही है। WWE ने NXT के इस सुपरस्टार को मैच में डालने के ऊपर काफी ज्यादा चर्चा की।

ये भी पढ़ें:- WWE ने 5 सुपरस्टार्स के नाम बदले, पूरी लिस्ट सामने आई

रिपोर्ट के अनुसार WWE 50 मैन बैटल रॉयल में NXT के कुछ सुपरस्टार्स को बुक करने का प्लान बना रही है। WWE ने मैट रिडल के नाम के ऊपर भी काफी चर्चा की। WWE शायद अब उन्हें अच्छा पुश दे सकती है।

WWE ने दूसरे NXT स्टार्स को हटाकर मैट रिडल के नाम को ज्यादा महत्व दिया। माना जा रहा है कि द ब्रो कुछ दिनों बाद WWE के मेन रोस्टर पर डेब्यू कर सकते हैं। मैट रिडल को NXT के सबसे अच्छे रैसलर्स में से एक माना जाता है।

वह एक दिन WWE के टॉप स्टार जरूर बनेंगे। WWE रिडल को मैच में डालकर उनकी अच्छी शुरुआत करा सकती हैं। देखना रोचक होगा कि वह इस बैटल रॉयल में क्या खास करते हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं