WWE के 4 बड़े हील सुपरस्टार्स जिन्हें जल्द ही बेबीफेस बन जाना चाहिए

WWE में कई सुपरस्टार्स को कैरेक्टर में बदलाव करने की सख्त जरूरत है
WWE में कई सुपरस्टार्स को कैरेक्टर में बदलाव करने की सख्त जरूरत है

WWE में रेसलिंग की तरह ही कैरेक्टर्स का काफी महत्व है। हमेशा ही WWE में हील और बेबीफेस सुपरस्टार्स के बीच दुश्मनी देखने को मिलती है। बेबीफेस सुपरस्टार्स असल में फैन फेवरेट होते हैं जबकि हील सुपरस्टार्स को प्रशंसकों द्वारा नापसंद किया जाता है। WWE में हर एक सुपरस्टार दोनों में से एक कैरेक्टर में रहता है। समय-समय पर सुपरस्टार्स अपने गिमिक में बदलाव करते हैं।

इस समय WWE में कई सारे सुपरस्टार्स को अपने कैरेक्टर और गिमिक में बदलाव की जरूरत है। पिछले कुछ समय में कुछ सुपरस्टार्स ने हील से बेबीफेस बनने का निर्णय लिया है। अभी WWE में कई हील रेलसर्स मौजूद हैं जिन्हें जल्द ही बेबीफेस बनने की जरूरत है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 बड़े हील सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हे बेबीफेस बनना चाहिए।

4- WWE दिग्गज और Raw सुपरस्टार शेमस

शेमस ने हाल ही में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप हारी है। हालांकि, अब वो WWE चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में दिखाई दे रहे हैं। पिछले हफ्ते बॉबी लैश्ले ने शेमस के साथ टैग टीम मैच में काम किया था। मैच के दौरान लैश्ले अपने टैग टीम साथी शेमस को अकेले छोड़कर चले गए थे। इसी वजह से शेमस को हार का सामना करना पड़ा था। एक बैकस्टेज सैगमेंट में शेमस ने बॉबी लैश्ले को धमकी दी थी। Raw के अगले एपिसोड में वो आमने-सामने आएंगे। दोनों ही स्टार्स की यह दुश्मनी जारी रहने वाली हैं।

इस समय दोनों ही सुपरस्टार्स हील के रूप में काम कर रहे हैं। आगे जाकर किसी एक सुपरस्टार को बेबीफेस बनना होगा और मौजूदा स्टोरीलाइन को देखकर लग रहा है कि शेमस का फेस टर्न होगा। शेमस ने पहले भी बेबीफेस के तौर पर काम करते हुए सफलता हासिल की है। उन्हें एक बार फिर इसी तरह से सफलता मिल सकती है। शेमस को इसी कारण से बेबीफेस बनाया जा सकता है। WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले के साथ स्टोरीलाइन में आने के लिए उन्हें बड़ा निर्णय लेना होगा।

3- एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स काफी समय से हील कैरेक्टर में दिखाई दे रहे हैं। उन्हें बेबीफेस के रूप में जबरदस्त सफलता मिली थी और उन्हें एक बार फिर उसी कैरेक्टर में नजर आना चाहिए। काफी समय से एजे स्टाइल्स हील के तौर पर दिखाई दे रहे हैं लेकिन वो पहले की तरह प्रभावित नहीं कर पा रहे हैं।

दूसरी ओर एजे स्टाइल्स ने पिछले कुछ समय में कई सारे बेबीफेस सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच लड़े हैं। लगातार स्टाइल्स को हार मिल रही है और इसी वजह से अब उन्हें एक बार फिर अपना कद बढ़ाने के लिए कैरेक्टर में बदलाव करना चाहिए। इसी वजह से जल्द उन्हें बेबीफेस बनना चाहिए।

2- सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस काफी समय से हील सुपरस्टार के रूप में काम कर रहे हैं। उन्हें इस गिमिक में जरूर ही सफलता मिली है लेकिन अब उनके पास बेहतर विरोधियों की कमी नहीं है। सैथ रॉलिंस ने बतौर हील कई दिग्गजों के साथ स्टोरीलाइन में काम कर लिया है। अब उनके पास कोई खास स्टोरीलाइन मौजूद नहीं है।

इसी वजह से सैथ रॉलिंस को जल्द ही बेबीफेस बन जाना चाहिए। उन्होंने 2018-19 में बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में प्रभावित किया था। वो उसी तरह एक बार फिर अपने प्रदर्शन से ढेरों प्रशंसक बना सकते हैं। उन्हें एक बार फिर टॉप पर आने के लिए अपने गिमिक में यह बदलाव जरूर करना होगा।

1- बैरन कॉर्बिन

बैरन कॉर्बिन के कैरेक्टर में काफी बड़ा बदलाव आया है। पहले वो काफी ज्यादा गरीब थे लेकिन अचानक से उनकी किस्मत बदल गई। वो अब खुद को हैप्पी कॉर्बिन बुला रहे हैं। इस तरह का नाम एक बेबीफेस सुपरस्टार पर काफी सूट करता है। डेब्यू के बाद से कॉर्बिन ने हील सुपरस्टार के रूप में ही काम किया है।

कॉर्बिन ने अपने नए गिमिक की शुरुआत कर दी है। इसी वजह से अब उन्हें हील के तौर पर नजर नहीं आना चाहिए। उन्हें अपने कैरेक्टर में पूरी तरह से बदलाव करना चाहिए। इससे ही उन्हें फायदा मिल सकता है। बतौर हील उन्होंने कई सारे स्टार्स का सामना कर लिया है। वो अब नए कैरेक्टर के साथ हील स्टार्स के खिलाफ दिखाई दे सकते हैं।

Quick Links