सैंटिनो मरैला (Santino Marella) मल्टी-टाइम WWE चैंपियन रहे चुके हैं और वह WWE में कदम रखने वाले मजाकिया सुपरस्टार्स में से एक हैं। ऐसा लग रहा है कि सैंटिनो की बेटी बियांका करैली अपने पिता की है तरह WWE सुपरस्टार बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आपको बता दें, मरैला ने हाल ही में ट्विटर के जरिए ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन को सूचित किया था कि उनकी बेटी WWE रिंग में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।ये भी पढ़ें: WWE Rumor Roundup: कंपनी बड़े सुपरस्टार को वापस लाने की कर रही है कोशिश, जॉन मोक्सली के वापसी की उठी मांगHi @TripleH & @StephMcMahon remember my little daughter @CarelliBianca? Well she’s a woman now, and has been coached since day one to be a total superstar! Biology degree is done this summer, then she’s ready for her time to shine! pic.twitter.com/bh5Mw6GvpN— Santino Marella (@milanmiracle) May 2, 2021सैंटिनो के अनुसार, बियांका सुपरस्टार बनने के लिए ट्रेनिंग ले रही हैं। अगर सबकुछ सही रहा तो आने वाले समय में बियांका को कंपनी द्वारा साइन किया जा सकता है और वह दूसरी पीढ़ी की सुपरस्टार बन सकती हैं। हालांकि, सैंटिनो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं लेकिन उनकी बेटी के बारे में काफी कम लोग जानते हैं। इस आर्टिकल में हम बियांका करैली के बारे में 5 ऐसी बातों का जिक्र करने वाले हैं जिनके बारे में आपको जानना चाहिए।5- WWE दिग्गज सैंटिनो की बेटी कॉलेज जाने से पहले रेसलर नहीं बनना चाहती थीबियांका करैलीअपने पिता सैंटिनो मरैला का रेसलिंग में इतिहास होने के बावजूद भी बियांका कॉलेज जाने से पहले रेसलिंग में करियर बनाना नहीं चाहती थी। हालांकि, उन्हें अपने पिता को रिंग में परफॉर्म करते हुए देखना काफी पसंद था। जब बियांका ने बॉयोलॉजी के क्षेत्र में करियर न बनाने का फैसला किया तो उनके मन में रेसलर बनने का आईडिया आया। इसके बाद सैंटिनो ने बियांका को सुझाव दिया कि उन्हें रेसलिंग के गुर सीखने के लिए कनाडा में स्थित टायसन डक्स फैक्टरी ज्वाइन करना चाहिए।ये भी पढ़ें: 4 सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ बॉबी लैश्ले को अपने WWE चैंपियनशिप रन के दौरान जरूर मैच लड़ना चाहिएकुछ महीनों तक ट्रेनिंग लेने के बाद बियांका ने वापस आकर अपने पिता की छत्र-छाया में रहकर बैटल आर्ट्स एकैडमी में ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया। वर्तमान समय में बियांका बैटल आर्ट्स एकैडमी विमेंस चैंपियन है। इसके अलावा बियांका पर्सनल ट्रेनर और स्पोर्ट्स न्यूट्रीशनिस्ट भी हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।