WWE ने Goldberg का चैंपियन से मैच के प्लान को किया रद्द? फैंस के लिए बुरी खबर

WWE
WWE दिग्गज गोल्डबर्ग को लेकर अहम जानकारी (Photo: WWE.com)

WWE Seemingly Scraps Plans Goldberg-Gunther Feud: WWE में गोल्डबर्ग (Goldberg) ने खूब नाम कमाया। वो 57 साल के हो चुके हैं। अभी भी उनमें रिंग में जलवा दिखाने की पूरी क्षमता है। कुछ समय पहले उन्होंने ऐलान किया था कि वो साल 2025 में अपना रिटायरमेंट मैच लड़ेंगे। इसके बाद से लगातार वो चर्चा में चल रहे हैं। सभी सोच रहे हैं कि उनका अंतिम प्रतिद्वंदी कौन होगा। आए दिन इस चीज पर कोई ना कोई बड़ी खबर सामने आती रहती है। खैर अब उनकी एक बड़ी फ्यूड को लेकर अपडेट सामने आ रहा है। शायद इसके बारे में जानकर उनके फैंस को झटका लगेगा।

Ad
Ad

अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट में अंतिम बार गोल्डबर्ग नज़र आए थे। वो फैंस के बीच बैठकर शो का मजा ले रहे थे। ट्रिपल एच के सैगमेंट में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर ने भी एंट्री की थी। इस दौरान द रिंग जनरल ने गोल्डबर्ग के ऊपर निशाना साधा और उनकी बेइज्जती की। दोनों के बीच ब्रॉल की स्थिति बन गई थी। गोल्डबर्ग रिंग में आने को तैयार हो गए थे। हालांकि, सही मौके पर ट्रिपल एच और ऑफिशियल्स ने मामले को संभाल लिया।

PW Nexus के वाइपर की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अगले साल गोल्डबर्ग का सामना गुंथर से कराने की योजना से आगे बढ़ सकती है। रिपोर्ट के अनुसार,

गोल्डबर्ग साल 2025 में WWE में वापसी के लिए तैयार हैं। ऐसा हो सकता है कि वो एक या दो मैच लड़ने के लिए वापस आएं। पहले WWE को गोल्डबर्ग बनाम गुंथर मैच में दिलचस्पी थी। हालांकि, अब इस प्लान को शायद रद्द कर दिया गया है। हो सकता है कि कंपनी इस योजना से दूर चली गई हो।

youtube-cover
Ad

क्या WWE रिंग में नहीं होगी गोल्डबर्ग और गुंथर की टक्कर?

WWE Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट में जिस तरह का माहौल बना था उसे देखकर सभी को ये ही लगा कि गोल्डबर्ग का मुकाबला गुंथर के साथ ही होगा। हालांकि, अब रिपोर्ट में जो खबर सामने आई है उससे संशय बढ़ गया है। कंपनी शायद अब गोल्डबर्ग का मुकाबला किसी और के साथ कराने का प्लान कर रही है। खैर इस चीज को लेकर आगे कुछ ना कुछ बड़ा अपडेट जरूर सामने आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications