SummerSlam में हार और रोमन रेंस द्वारा किए गए अटैक के बाद WWE ने सोलो सिकोआ का फुटेज किया जारी, देखिए कैसे ट्राइबल चीफ की बोलती हुई बंद?

wwe
WWE SummerSlam 2024 में सोलो सिकोआ की हुई करारी हार (Photo: WWE.com)

WWE Shares Solo Sikoa Footage: WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) की वजह से सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को करारी हार का सामना करना पड़ा। WWE ने हार के बाद अब उनकी प्रतिक्रिया का नया फुटेज जारी किया है।

SummerSlam के मेन इवेंट में कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड की। दोनों के बीच ब्लडलाइन रूल्स मैच हुआ। मुकाबले में काफी बवाल भी मचा। अंत में रोमन रेंस ने वापसी कर सिकोआ के ऊपर खतरनाक हमला किया। कोडी ने इसका फायदा उठाकर अपने टाइटल को आसानी से रिटेन कर लिया।

सोलो सिकोआ का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो मैच के बाद बैकस्टेज जाते हुए नज़र आ रहे हैं। सिकोआ बहुत ही निराश लग रहे हैं और सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी। एक तरह से कहा जाए तो ट्राइबल चीफ की बोलती बंद हो गई।

अप्रैल में हुए WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को हराकर उनके ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया था। इसके बाद से रोमन ब्रेक पर चले गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन के ऊपर पूरी तरह से सोलो सिकोआ ने कब्जा जमा लिया था।

WWE SummerSlam 2024 में सोलो सिकोआ का हुआ बुरा हाल

सिकोआ ने सबसे पहले टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो के ऊपर अटैक किया था। जून में उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर पॉल हेमन के ऊपर हमला किया। इन दोनों की वापसी भी अभी तक WWE रिंग में नहीं हुई है। सिकोआ ने नया ट्राइबल चीफ बनने के बाद से लगातार रोमन को भी ललकारा। SummerSlam 2024 में रेंस ने सिकोआ के हर सवाल का जवाब दिया। उन्होंने सिकोआ को जबरदस्त अंदाज में सुपरमैन पंच और स्पीयर लगाया।

कोडी रोड्स को इसके बाद टाइटल रिटेन करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। अब सोलो और रोमन की राइवलरी में फैंस को मजा आएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि रेंस ने नई ब्लडलाइन से टक्कर लेने के लिए ही वापसी की है। सवाल ये खड़ा होता है कि रोमन का साथ इस फ्यूड में कौन देगा। जिमी उसो का नाम सबसे पहले आता है। वो बहुत जल्द वापसी कर सकते हैं। इसके अलावा जे उसो भी रोमन की साइड आ सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now