WWE न्यूज: WWE ने WrestleMania 35 में सैथ रॉलिंस द्वारा ब्रॉक लैसनर को हराने के 5 कारण शेयर किए

Enter caption

WWE ने हाल ही में अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर एक आर्टिकल डाला है। जिसमें रैसलमेनिया में होने वाले यूनिवर्सल टाइटल के बारे में बात की है। इस आर्टिकल में पांच कारण दिए है जिनसे रैसलमेनिया में सैथ रॉलिंस लैसनर को हरा देंगे।

Ad

सैथ रॉलिंस ने इस साल रॉयल रंबल जीता था। जिसके बाद उन्हें रैसलमेनिया के लिए सीधे-सीधे टाइटल शॉट मिला। उनका मुकाबला रैसलमेनिया में लैसनर के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। रॉयल रंबल में अंत में ब्रॉन स्ट्रोमैन को एलिनिमेट कर सैथ रॉलिंस ने मैच जीता। मैटलाइफ स्टेडियम में करीब 80 हजार फैंस के सामने इन दोनों का मैच होगा।

लैसनर ने इस हफ्ते रॉ में वापसी की और इससे पहले भी वो आ चुके थे। रॉलिंस के मैच में उन्होंने दखलअंदाजी की, जिसका नतीजा ये निकला की सैथ रॉलिंस को मैकइंटायर ने हरा दिया।

इस मैच के बारे में इस आर्टिकल में काफी महत्वपूर्ण बातें लिखी हुई है। सबसे खास बात ये है कि सभी रैसलमेनिया में सैथ रॉलिंस ने जीत हासिल की है। रैसलमेनिया 31 में रैंडी ऑर्टन के हाथों उन्हें हार का सामने करना पड़ा था लेकिन उसी रात उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल अपने नाम कर लिया था।

WWE ने पांच कारण इस आर्टिकल में रखे है।

-सैथ रॉलिंस प्लान बना सकते हैं।

-जर्मन सुपलैक्स का वो जवाब दे सकते है।

-सैथ रॉलिंस कुछ अभद्रता कर सकते है।

-सैथ रॉलिंस रैसलमेनिया में कभी हारे नहीं है तो यहां भी वो नहीं रूकेंगे।

-सैथ रॉलिंस बैकअप आराम से रख सकते है।

7 अप्रैल को इन दोनों के बीच मुकाबला होगा। WWE ने भी अपने आर्टिकल में पांच चीजें जाहिर की है जो सैथ रॉलिंस कर सकते है। सैथ रॉलिंस का जीतना यहां पक्का माना जा रहा है। क्योंकि फैंस भी यहीं चाहते है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications