WWE में नहीं थम रहा Superstar को निकाले जाने का सिलसिला, भारतीय स्टार्स के बाद अब 6 फुट 5 इंच के रेसलर को किया गया रिलीज

Ujjaval
WWE ने वॉन वैग्नर को रिलीज कर दिया
WWE ने वॉन वैग्नर को रिलीज कर दिया

Von Wagner: WWE में सुपरस्टार्स को रिलीज करने का सिलसिला थम नहीं रहा। कुछ समय पहले बड़े स्टार्स को अचानक रिलीज कर दिया गया था। अब एक रिपोर्ट में बहुत बड़ी जानकारी सामने आई है और बताया गया है कि पिछले हफ्ते ही 6 फुट 5 इंच के जायंट स्टार को निकाल दिया गया था।

Ad

Fightful Select ने अपनी हालिया रिपोर्ट द्वारा चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि WWE द्वारा वॉन वैग्नर को पिछले हफ्ते ही रिलीज कर दिया गया था। यह उनके फैंस के लिए बुरी खबर है। वैग्नर ने 2019 में कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और वो NXT का हिस्सा बने। जबरदस्त साइज और ताकत होने के बावजूद वो उतना ज्यादा नाम नहीं कमा पाए।

वो एलए नाइट, पीट डन, टॉमैसो चैम्पा और कई अन्य स्टार्स के साथ काम करते हुए नज़र आ चुके हैं। उनकी आखिरी स्टोरीलाइन ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ आई थी। दोनों की यह स्टोरीलाइन बहुत रोचक रही थी। ऐसा लगा था कि वॉन को इससे फायदा होगा लेकिन उन्होंने पूरी तरह मोमेंटम खो दिया और उन्हें कम मौके मिले। अब कंपनी ने अचानक उन्हें निकाल दिया है और वो जल्द ही अपनी नई शुरुआत कर सकते हैं।

Ad

WWE द्वारा वॉन वैग्नर के अलावा 5 अन्य स्टार्स को रिलीज किया गया है

कुछ दिनों पहले WWE ने कुछ बड़े नामों को निकालकर फैंस को चौंका दिया। इसमें सबसे बड़ा नाम जिंदर महल का रहा। पूर्व चैंपियन कई साल से कंपनी के साथ बने हुए थे और 2024 उनके लिए काफी जबरदस्त रहा था। उन्होंने द रॉक के साथ रिंग शेयर की और वो वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच का भी हिस्सा बने थे। इन सभी चीज़ों के बावजूद महल ने ऐलान किया कि वो अब कंपनी के साथ नहीं है

जिंदर महल के फैक्शन के सदस्य और भारतीय स्टार्स वीर महान और सांगा ने भी अपने रिलीज का ऐलान कर दिया। तीनों भारतीय रेसलर्स अब कंपनी का हिस्सा नहीं हैं। इसके अलावा WWE द्वारा ज़ाया ली और ज़ियोन क्विन को भी रिलीज कर दिया गया है। दोनों स्टार्स को भी उतने मौके नहीं मिल रहे थे। अब यह पांचों स्टार्स नई शुरुआत करके दोबारा अपना नाम बनाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications