WWE SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: दिग्गज सुपरस्टार को लगातार मिल रही हार, रोमन रेंस को नहीं हुआ कोई फायदा

रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन
रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन

जैसे-जैसे WWE रेसलमेनिया (Wrestlemania) 37 पास आ रहा है वैसे-वैसे WWE का हर एक शो महत्वपूर्ण बनता जा रहा है। साल के सबसे बड़े शो की दृष्टि से रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) के हर एक एपिसोड को दिलचस्प बनाए रखने का WWE पर बहुत दबाव है।

इस हफ्ते SmackDown की शुरुआत और अंत दोनों रोमन रेंस (Roman Reigns) ने किए। साथ ही बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) ने Wrestlemania 37 के लिए अपने प्रतिद्वंदी का चुनाव कर लिया है। सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) की नई दुश्मनी दिलचस्प मोड़ ले रही है, वहीं ओटिस (Otis) और अपोलो क्रूज़ (Apollo Crews) का हील टर्न भी सुर्खियों में बना हुआ है।

ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown के जरिए इशारों-इशारों में बताई

बिना कोई संदेह SmackDown का एपिसोड अच्छा रहा, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी शो में कुछ खामियां देखी गईं। इसलिए आइए डालते हैं एक नजर इस हफ्ते SmackDown में WWE द्वारा की गई कुछ सबसे अच्छी और बुरी बातों पर।

ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 26 फरवरी, 2021

SmackDown में बियांका ब्लेयर ने अपने अपोनेंट को चुना- अच्छा

मेंस Royal Rumble विजेता ऐज ने SmackDown के रोमन रेंस को अपने प्रतिद्वंदी के रूप में चुना था। अब विमेंस Royal Rumble विजेता बियांका ब्लेयर ने भी अपनी अपोनेंट को SmackDown से ही चुना है। उन्हें Fastlane के बजाय ब्लू ब्रांड के एपिसोड में ही अपना फैसला सुनाने के लिए कहा गया था।

ब्लेयर द्वारा लिए गए फैसले में रेजिनल्ड ने भी अहम भूमिका निभाई, जो ब्लेयर को उकसाने में लगे थे कि वो साशा बैंक्स को नहीं हरा सकती। आखिरकार उन्होंने Wrestlemania के साइन की तरफ इशारा किया और तभी स्पष्ट हो चला कि दोनों के बीच साल के सबसे बड़े शो में मैच लड़ा जाएगा।

दोनों Royal Rumble विजेताओं का SmackDown के चैंपियंस को चुनौती देना थोड़ा अजीब है लेकिन दिलचस्प है। दूसरी ओर देखना दिलचस्प होगा कि रेजिनल्ड किसी तरह कार्मेला को भी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच में जगह दिला पाते हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स: 26 फरवरी, 2021

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

SmackDown का अंत- बुरा

SmackDown की शुरुआत रोमन रेंस ने की, जहां डेनियल ब्रायन ने मौजूदा यूनिवर्सल चैंपियन को डरपोक भी कहा और Fastlane 2021 के लिए चुनौती दी। लेकिन जे उसो ने कहा कि ट्राइबल चीफ के खिलाफ मैच से पहले ब्रायन को उनकी चुनौती को स्वीकार करना होगा।

मेन इवेंट डबल काउंट-आउट से समाप्त हुआ, इससे पहले ब्रायन और ऐज का सैगमेंट भी देखा गया। SmackDown का इस तरीके से समाप्त होने से ना तो ब्रायन vs रेंस के मैच के संकेत मिले और ना ही किसी टीम के बनने के।

अपोलो क्रूज़ का नया कैरेक्टर- अच्छा

साल 2020 के अच्छे मोमेंटम के बाद अपोलो क्रूज़ को इस साल और भी बड़ा पुश मिलने की संभावनाएं बन रही हैं। इस हफ्ते वो पूर्णतः हील किरदार में और नए लुक में भी नजर आए। इससे पहले उन्होंने बिग ई पर अटैक कर खुद को WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में भी शामिल किया था।

इस हफ्ते SmackDown में उन्हें शिंस्के नाकामुरा पर जीत मिली। अब संकेत मिलने लगे हैं कि 2021 क्रूज़ के नाम रहने वाला है और भविष्य में बिग ई को हराकर नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी बन सकते हैं।

रे मिस्टीरियो की लगातार हार- बुरा

इन दिनों रे और डॉमिनिक मिस्टीरियो की दुश्मनी ओटिस और चैड गेबल की टीम से चल रही है, जिन्होंने हाल ही में हील टर्न लिया है। ओटिस का हील टर्न इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है, लेकिन इससे सबसे ज्यादा नुकसान रे मिस्टीरियो को झेलना पड़ रहा है।

साथ ही इससे डॉमिनिक का भविष्य भी खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा है। अब केवल उम्मीद ही की जा सकती है कि पिता-पुत्र की जोड़ी को दोबारा जीत की लय प्राप्त करे, जिससे फैंस उन्हें Wrestlemania 37 में परफॉर्म करते देख पाएं।

SmackDown में सिजेरो की नई फ्यूड- अच्छा

सैथ रॉलिंस और सिजेरो की SmackDown में स्टोरीलाइन हफ्ते दर हफ्ते दिलचस्प मोड़ लेती जा रही है। इससे पहले रॉलिंस ने स्विस सुपरस्टार को लूजर कहा था, लेकिन इस हफ्ते पूर्व चैंपियन, सिजेरो को शांत रहने की सलाह देते नजर आए।

सैथ को सिजेरो की स्किल्स पर सवाल उठाना भारी पड़ा, क्योंकि उन्हें सिजेरो स्विंग का शिकार बनना पड़ा। Fastlane 2021 में इनका मैच होने की उम्मीद काफी ज्यादा है, लेकिन फैंस को ये भी उम्मीद होगी कि ये दुश्मनी Wrestlemania 37 तक जारी रहे।

सैमी जेन और किंग कॉर्बिन की टीम- बुरा

SmackDown में सैमी जेन ने किंग कॉर्बिन को सलाह दी कि वो एक टीम के रूप में बहुत अच्छा काम कर सकते हैं। कॉर्बिन को जेन का आयडिया खास पसंद तो नहीं आया, लेकिन उन्होंने टैग टीम बनाकर मैच जरूर लड़ा, जिसमें द स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने जीत दर्ज की।

इस बात की अब केवल उम्मीद ही की जा सकती है कि जेन और कॉर्बिन ज्यादा समय तक एक टीम के तौर पर परफॉर्म नहीं करेंगे। क्योंकि दोनों टैग टीम के बजाय सिंगल्स स्टोरीलाइंस में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।