WWE SmackDown: 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो स्मैकडाउन के एपिसोड में हो सकती हैं

WWE SmackDown का अगला एपिसोड शानदार साबित हो सकता है
WWE SmackDown का अगला एपिसोड शानदार साबित हो सकता है

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। इस एपिसोड में क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) के लिए स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया जाएगा। WWE ने इवेंट के लिए पहले ही कुछ शानदार मैच तय कर दिए हैं और कुछ अन्य मैचों का भी ऐलान देखने को मिल सकता है। SmackDown का पिछला एपिसोड बढ़िया था और इसी वजह से सभी को उम्मीद है कि यह एपिसोड भी शानदार साबित होगा।

WWE को अगर SmackDown का एपिसोड रोचक बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे एपिसोड सभी के बीच चर्चा का विषय बन जाएगा और WWE को बड़ा फायदा मिलेगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो SmackDown के अगले एपिसोड में हो सकती हैं।

5- WWE SmackDown में द उसोज़ पर ओटिस द्वारा बुरी तरह हमला हो

द उसोज़ और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स की स्टोरीलाइन का अंत काफी पहले हो गया है। अब द उसोज़ को नए विरोधियों की जरूरत है। WWE ने उसोज़ की ओटिस और चैड गेबल के साथ स्टोरीलाइन टीज़ की थी। ओटिस और चैड Raw में ड्राफ्ट हो गए हैं लेकिन Crown Jewel तक वो ब्लू ब्रांड का हिस्सा रहने वाले हैं।

ऐसे में वो टैग टीम चैंपियंस द उसोज़ के साथ स्टोरीलाइन शुरू कर सकते हैं। इसमें ओटिस का अहम किरदार रह सकता है। किसी बैकस्टेज सैगमेंट में ओटिस, द उसोज़ पर बुरी तरह हमला कर सकते हैं। वो अकेले ही जे और जिमी उसो को अपनी ताकत से धराशाई करते हुए नजर आ सकते हैं। इसके बाद चैड गेबल SmackDown टैग टीम चैंपियंस को Crown Jewel में टाइटल मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं।

अगर अगले एपिसोड में ओटिस अपनी ताकत का जबरदस्त प्रदर्शन करते हैं और उनके टाइटल मैच का ऐलान होता है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। ओटिस और चैड गेबल लंबे समय से SmackDown में सभी को प्रभावित कर रहे हैं। अब इन दोनों सुपरस्टार्स को WWE द्वारा पुश दिया जाना चाहिए।

4- हैप्पी कॉर्बिन और मैडकैप मॉस SmackDown में केविन ओवेंस पर बुरी तरह हमला करें

हैप्पी कॉर्बिन ने पिछले हफ्ते केविन ओवेंस को पराजित कर दिया था। उन्होंने बाद में मैडकैप मॉस के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया था। देखकर लग रहा है कि अभी उनकी दुश्मनी खत्म नहीं हुई है। केविन ओवेंस Raw में ड्राफ्ट हो गए हैं लेकिन Crown Jewel तक वो SmackDown रोस्टर का हिस्सा रहेंगे।

वो SmackDown के एपिसोड में प्रोमो कट कर सकते हैं। इस दौरान हैप्पी कॉर्बिन अपने साथी मैडकैप मॉस के साथ वहां आकर ओवेंस पर हमला कर सकते हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स ओवेंस पर हमला करने के बाद सेलिब्रेट कर सकते हैं। WWE को कॉर्बिन और ओवेंस की स्टोरीलाइन को जारी रखना चाहिए।

3- रिज हॉलैंड डेब्यू करते हुए किंग नाकामुरा पर बुरी तरह हमला करें

रिज हॉलैंड को SmackDown में ड्राफ्ट किया गया है। इस सुपरस्टार के पास काफी टैलेंट है और WWE उन्हें डेब्यू पर ही जबरदस्त तरीके से पुश दे सकता है। किंग नाकामुरा अभी किसी भी सुपरस्टार के साथ स्टोरीलाइन में नजर नहीं आ रहे हैं। SmackDown के एपिसोड में नाकामुरा के किसी सैगमेंट के दौरान रिज का डेब्यू हो सकता है।

वो यहां आकर किंग नाकामुरा पर हमला कर सकते हैं और उनके साथी की भी बुरी हालत कर सकते हैं। कई लोग रिज हॉलैंड को अगला ब्रॉक लैसनर मानते हैं क्योंकि उनके पास जबरदस्त साइज और लुक है। वो आसानी से काफी कम समय में WWE के अगले टॉप स्टार बन सकते हैं। WWE उनका डेब्यू खतरनाक तरीके से बुक कर सकता है।

2- बैकी लिंच SmackDown में साशा बैंक्स से बदला लेने की कोशिश करें

Raw के एपिसोड में बियांका ब्लेयर और शार्लेट फ्लेयर के बीच मैच हुआ था। मैच में बैकी की इंटरफेरेंस हुई थी और उन्होंने ब्लेयर पर हमला किया था। इसके बाद साशा बैंक्स ने वहां आकर सभी को सरप्राइज किया और बैकी लिंच की बुरी हालत कर दी। अब SmackDown विमेंस चैंपियन बदला ले सकती हैं।

SmackDown के एपिसोड में वो साशा बैंक्स पर हमला कर सकती हैं। वो किसी मैच के दौरान इंटरफेयर करते हुए बैंक्स पर हमला कर सकती हैं। साथ ही अपना बदला लेकर सभी को सरप्राइज दे सकती हैं। उनके बीच स्टोरीलाइन आगे बढ़ाने के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प रहेगा।

1- ब्रॉक लैसनर SmackDown में आकर रोमन रेंस की बुरी हालत करें

ब्रॉक लैसनर को SmackDown के लिए एडवर्टाइज नहीं किया गया है। हालांकि, वो SmackDown में आकर सभी को चौंका सकते हैं। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच Crown Jewel में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। यह स्टोरीलाइन SmackDown में आगे बढ़ाई जा सकती है।

रोमन रेंस SmackDown में प्रोमो कट कर सकते हैं और वो इस दौरान ब्रॉक लैसनर के बारे में बात कर सकते हैं। लैसनर सभी को चौंकाते हुए सैगमेंट के बीच एंट्री कर सकते हैं और आकर रोमन रेंस पर हमला कर सकते हैं। इस दौरान वो द उसोज़ को भी निशाना बनाकर पिछले हफ्ते की तरह अपना दबदबा कायम कर सकते हैं। WWE लगातार दूसरे हफ्ते ब्रॉक लैसनर को ताकतवर दिखा सकता है।