WWE SmackDown: 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो एपिसोड में हो सकती हैं

WWE SmackDown का एपिसोड काफी अहम रहेगा
WWE SmackDown का एपिसोड काफी अहम रहेगा

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। WWE ने इस एपिसोड के लिए किसी भी चीज़ का ऐलान नहीं किया है। समरस्लैम (SummerSlam) के बाद यह SmackDown का पहला एपिसोड होगा और इसे WWE जरूर ही खास बनाने की कोशिश करेगा।

इस एपिसोड में कुछ शानदार मैच और सैगमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। SmackDown के एपिसोड्स हमेशा ही रोचक रहते हैं। इसी वजह से उम्मीद है कि WWE काफी धमाकेदार चीज़ें तय करेगा। SmackDown में कुछ नई स्टोरीलाइंस की शुरुआत हो सकती हैं वहीं कुछ सुपरस्टार्स की दुश्मनी जारी रह सकती है।

WWE अपने SmackDown के एपिसोड को खास बनाने की कोशिश करेगा। इसके लिए उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे एपिसोड सभी के बीच चर्चा का विषय बन जाएगा और WWE को बाद में काफी फायदा होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं।

5- WWE SmackDown में नए विमेंस टैग टीम चैंपियंस देखने को मिलें

पिछले हफ्ते नॉक्स और शॉटजी ने एक टैग टीम कंटेंडर मैच में नटालिया और टमीना को हरा दिया था। अब SmackDown के एपिसोड में नटालिया और टमीना अपनी टैग टीम टाइटल्स को नॉक्स और शॉटजी के खिलाफ डिफेंड कर सकती हैं। अब तक पूर्व NXT सुपरस्टार्स का पलड़ा विमेंस टैग टीम चैंपियंस पर भारी रहा है। वो इसके पहले भी चैंपियंस पर जीत दर्ज करने में सफल रही हैं। दोनों ही टीमों के बीच एक जबरदस्त मैच देखने को मिल सकता है।

इस मैच के अंत में अगर किसी तरह से नॉक्स और शॉट्जी को जीत मिलती है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। दोनों ही सुपरस्टार्स को अपना डेब्यू किये हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है और इतनी जल्द अगर उन्हें चैंपियन बनाया जाता है तो यह काफी अच्छी चीज़ होगी। WWE अपने फैंस को SmackDown के इस एपिसोड में सरप्राइज दे सकता है। SummerSlam के बाद SmackDown के पहले एपिसोड से कुछ बड़े सरप्राइज की उम्मीद जरूर रहेगी।

4- सिजेरो को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में शामिल किया जाए

सिजेरो और किंग नाकामुरा पहले काफी समय तक टैग टीम सुपरस्टार्स के रूप में साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें आमने-सामने देखना जरूर रोचक रहेगा। इस समय आईसी चैंपियन किंग नाकामुरा को एक अच्छी दुश्मनी की जरूरत है। दूसरी ओर सिजेरो अभी कुछ खास काम नहीं कर रहे हैं।

ऐसे में सिजेरो को आईसी टाइटल के लिए स्टोरीलाइन में शामिल किया जा सकता है। वो और किंग नाकामुरा मिलकर कई सारे रोचक मैच दे सकते हैं। अगर सिजेरो अपने पूर्व टैग टीम साथी को SmackDown में चुनौती देते हैं और उनके बीच दुश्मनी शुरू होती है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा।

3- सैथ रॉलिंस और ऐज की दुश्मनी जारी रहे

सैथ रॉलिंस और ऐज के बीच SummerSlam 2021 में मैच देखने को मिला था। इस मैच में ऐज ने जीत दर्ज करते हुए काफी ज्यादा प्रभावित किया था। दोनों के बीच यह मैच काफी अच्छा रहा था। लग रहा है कि सैथ और ऐज की दुश्मनी का अंत देखने को मिल गया है। इसके बावजूद प्रशंसकों को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।

सैथ रॉलिंस अपनी हार का बदला लेने की कोशिश करेंगे। ऐसे में वो ऐज पर बुरी तरह हमला कर सकते हैं। सैथ रॉलिंस और ऐज के बीच अभी एक सिंगल्स मैच देखने को मिला था लेकिन अगर उनकी दुश्मनी जारी रहेगी तो आगे जाकर एक्सट्रीम रूल्स मैच भी बुक किया जा सकता है। WWE उनकी स्टोरीलाइन जारी रखते हुए फैंस को सरप्राइज कर सकता है।

2- बैकी लिंच का हील टर्न हो

बैकी लिंच का हील टर्न देखने को मिल सकता है। कई सारी खबरें सामने आ रही है कि बैकी जल्द ही विलन बन सकती हैं। SmackDown के एपिसोड में वो सभी प्रशंसकों को सरप्राइज कर सकती हैं। वो विमेंस चैंपियन बनने के बाद अब SmackDown में एक जबरदस्त प्रोमो कट कर सकती हैं।

इस दौरान वो प्रशंसकों की बेइज्जती कर सकती हैं और उनके खिलाफ जाने का निर्णय ले सकती हैं। इसके साथ ही वो बियांका ब्लेयर को एक बार फिर निशाना बना सकती हैं। बैकी एक टॉप बेबीफेस सुपरस्टार रही हैं और उनका अचानक से हील टर्न होता है तो यह काफी बड़ा सरप्राइज होगा।

1- ब्रॉक लैसनर SmackDown में पॉल हेमन पर F5 लगा दें

ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन पहले साथ काम किया करते थे लेकिन अब हेमन यूनिवर्सल चैंपियन के साथ दिखाई देते हैं। SummerSlam 2021 में ब्रॉक लैसनर ने रोमन रेंस की जीत के बाद अपनी वापसी की थी। ऐसे में साफ हो गया है कि दोनों दिग्गज सुपरस्टार्स की दुश्मनी देखने को मिलेगी।

खबरों के अनुसार ब्रॉक लैसनर SmackDown में नजर आने वाले हैं। वो यहां आकर रोमन रेंस को कंफ्रंट कर सकते हैं। इसके साथ ही वो पॉल हेमन पर हमला करते हुए उनसे अलग होने की भड़ास निकाल सकते हैं। अगर SmackDown में लैसनर अपने पूर्व साथी पॉल हेमन पर F5 लगाते करते हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा।