WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा। सर्वाइवर सीरीज वॉरगेम्स (Survivor Series WarGames 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट के बाद ब्लू ब्रांड के शो से बहुत ज्यादा उम्मीदें थी। WWE ने शानदार मैचों और सैगमेंट्स का आयोजन किया।WWE SmackDown में कई सारी धमाकेदार चीज़ें देखने को मिली और कुछ जगहों पर फैंस को कुछ चीज़ों में थोड़ी निराशा का भी सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर बात करने वाले हैं।1- WWE SmackDown की अच्छी बात: Randy Orton का सैगमेंट View this post on Instagram Instagram Postरैंडी ऑर्टन फ्री एजेंट के रूप में नज़र आ रहे थे। SmackDown के एपिसोड में उन्हें कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया गया। Raw जनरल मैनेजर एडम पीयर्स और SmackDown जनरल मैनेजर निक एल्डिस ने ऑर्टन के सामने अलग-अलग तरह के जबरदस्त ऑफर रखे। पॉल हेमन ने एंट्री की। बाद में सोलो सिकोआ & जिमी उसो ने आकर रैंडी पर हमला किया। एलए नाइट उन्हें बचाने के लिए आए और इसी बीच सोलो उनके साथ लड़ते हुए चले गए। रिंग में जिमी उसो मौजूद थे और रैंडी ने उनकी हालत खराब की। उन्होंने SmackDown ब्रांड का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और रोमन रेंस को चेतावनी दी। उन्होंने निक एल्डिस पर भी RKO लगाया। 1- बुरी बात: WWE द्वारा डैमेज कंट्रोल vs बियांका ब्लेयर, शार्लेट फ्लेयर और शॉट्ज़ी स्टोरीलाइन जारी रहना View this post on Instagram Instagram Postडैमेज कंट्रोल की काफी समय से बियांका ब्लेयर, शार्लेट फ्लेयर और शॉट्ज़ी के साथ दुश्मनी चल रही है। विमेंस WarGames मैच के अंत के बाद लग रहा था कि यह कहानी खत्म कर दी जाएगी। SmackDown के एपिसोड की शुरुआत में ही बियांका ने बताया कि उन्हें इयो स्काई से चैंपियनशिप वापस लेनी है। शार्लेट फ्लेयर और शॉट्ज़ी ने भी कहा कि अभी उनकी दुश्मनी डैमेज कंट्रोल से खत्म नहीं हुई है। बाद में ब्रॉल भी हुआ। मेन इवेंट सैगमेंट से पहले बियांका ब्लेयर ने कायरी सेन को सिंगल्स मैच में हराया। फैंस इस कहानी से पहले ही बोर गए थे और अब इसे जारी रखना खराब चीज़ है। 2- अच्छी बात: WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप का नंबर 1 कंटेंडर पाने के लिए टूर्नामेंट बुक करना View this post on Instagram Instagram Postलोगन पॉल के पास यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप है और वो इस हफ्ते WWE SmackDown के एपिसोड में नज़र आए। उन्होंने एक टूर्नामेंट का ऐलान किया और बताया कि इसके विजेता को यूएस टाइटल के लिए मैच मिलेगा। फैंस को अमूमन टूर्नामेंट्स काफी पसंद आते हैं। बॉबी लैश्ले, केविन ओवेंस, ग्रेसन वॉलर, ऑस्टिन थ्योरी, ड्रैगन ली, कैरियन क्रॉस, सैंटोस इस्कोबार और एक NXT स्टार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हैं। टूर्नामेंट में सभी टैलेंटेड रेसलर्स हैं और ऐसे में कई जबरदस्त मैच देखने को मिल सकते हैं। WWE का एक फ्रेश शुरुआत करना अच्छी चीज़ है। 2- बुरी बात: कायरी सेन की WWE में वापसी के बाद पहले सिंगल्स मैच में हार होना View this post on Instagram Instagram Postकायरी सेन ने Crown Jewel 2023 में चौंकाने वाली वापसी की थी। इसके बाद से वो डैमेज कंट्रोल फैक्शन के साथ मौजूद हैं। सेन ने वापसी के बाद एक टैग टीम और एक WarGames मुकाबले में हिस्सा लिया था। दोनों में उनकी हार हुई। फैंस को उम्मीद थी कि सेन WWE में वापसी के बाद अपने पहले सिंगल्स मैच में जीत दर्ज करेंगी। WWE SmackDown में वापसी के बाद उनका पहला सिंगल्स मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले सेन को हार का सामना करना पड़ा और यह एक निराशाजनक चीज़ रही। कायरी के पास टॉप विमेंस स्टार बनने का टैलेंट है लेकिन WWE ने उनकी शुरुआत ही हार के साथ की है।