WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी तगड़ा रहा। इस शो में कई अच्छे मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले। SmackDown में द ब्लडलाइन (The Bloodline) के सदस्य नज़र नहीं आए। इन चीज़ों के बावजूद शो में हुई कई चीज़ों ने फैंस का दिल जीता।WWE SmackDown में कई चीज़ें काफी ज्यादा मनोरंजक रही और कई मौकों पर फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।1- WWE SmackDown की अच्छी बात: Damage Control में नए सदस्यों की एंट्री View this post on Instagram Instagram Postडैमेज कंट्रोल फैक्शन पहले से बेहतर हो गया है। Crown Jewel 2023 के बाद लग रहा था कि डैमेज कंट्रोल बिखर जाएगा। ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। कायरी सेन इस फैक्शन का हिस्सा बन गईं। इसके साथ ही मेन इवेंट में भी फैंस को चौंकाने वाली चीज़ देखने को मिली।बेली, कायरी सेन और इयो स्काई ने मिलकर बियांका ब्लेयर, शार्लेट फ्लेयर और ओस्का का सामना किया। यह मैच अच्छी तरह आगे बढ़ रहा था लेकिन अचानक ओस्का ने बियांका पर हमला किया। उन्होंने डैमेज कंट्रोल के साथ मिलकर शार्लेट फ्लेयर, बियांका ब्लेयर और उन्हें बचाने आईं शॉट्ज़ी की भी हालत खराब की। ओस्का भी अब डैमेज कंट्रोल के साथ जुड़ गई हैं।1- बुरी बात: सैंटोस इस्कोबार का रे मिस्टीरियो को छोटे आरोप के कारण धोखा देना View this post on Instagram Instagram Postरे मिस्टीरियो और सैंटोस इस्कोबार काफी समय से साथ हैं। दोनों LWO फैक्शन का हिस्सा हैं। फैंस दोनों को साथ देखना पसंद करते आए हैं। WWE SmackDown के एपिसोड की शुरुआत तक सबकुछ ठीक था। बाद में कार्लिटो ने आकर आरोप लगाया कि सैंटोस के कारण रे अपनी चैंपियनशिप हारे हैं।इस छोटे से आरोप को लेकर सैंटोस आसानी से रे के साथ बैठकर बातचीत करते हुए अपनी सफाई दे सकते थे। ऐसे में सिर्फ रे का दोस्ती के खातिर कार्लिटो को चेक करना सैंटोस को पसंद नहीं आया। उन्होंने इसी के चलते अपने गुरु रे मिस्टीरियो पर हमला कर दिया। सैंटोस का इस तरह के आरोप के चलते रे को धोखा देना खराब चीज़ रही। WWE इससे बेहतर चीज़ें प्लान कर सकता था।2- अच्छी बात: ड्रैगन ली और सेड्रिक एलेक्जेंडर का मैच View this post on Instagram Instagram Postड्रैगन ली और सेड्रिक एलेक्जेंडर के बीच WWE SmackDown में शानदार मैच देखने को मिला। दोनों पहले भी एक-दूसरे के खिलाफ लड़ चुके हैं लेकिन इस हफ्ते का मैच ज्यादा बेहतर था। WWE ने दोनों को अपनी शानदार स्किल्स दिखाने के लिए पर्याप्त समय दिया।ड्रैगन ली लगातार प्रभावित करते जा रहे हैं और इस एपिसोड में उन्होंने सेड्रिक को पराजित कर दिया। फैंस को भी मैच पसंद आया है और इसी कारण दोनों के मैच के दौरान उन्होंने जबरदस्त चैंट्स लगाई। फैंस जरूर उनके बीच एक और मैच देखना चाहेंगे।2- बुरी बात: कार्लिटो की सिंगल्स मैच में हार View this post on Instagram Instagram Postकार्लिटो ने हाल ही में WWE में वापसी की थी। इसके बाद से वो LWO फैक्शन के साथ हैं। SmackDown के एपिसोड में कार्लिटो ने बॉबी लैश्ले के खिलाफ सिंगल्स मैच लड़ा। यह उनका WWE में वापसी के बाद पहला मैच था और उन्होंने यहां जबरदस्त तरीके से प्रभावित किया।कार्लिटो का सालों बाद कोई सिंगल्स मैच देखने को मिला और ऐसे में WWE द्वारा उन्हें जीत दर्ज करने के लिए बुक किया जाना चाहिए था। इस मैच में लैश्ले ने पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन को पराजित किया और एक बड़ी जीत अपने नाम की। कार्लिटो को कमजोर दिखाना एक गलती रही।