WWE SmackDown का एपिसोड काफी शानदार रहा। इस एपिसोड में WWE ने कुछ बढ़िया सैगमेंट्स और मैच तय किए। इसी वजह से एपिसोड काफी ज्यादा रोचक साबित हुआ। स्मैकडाउन (SmackDown) की शुरुआत जबरदस्त तरीके से देखने को मिली थी वहीं अंत में एक खतरनाक ब्रॉल हुआ था। SmackDown के लिए फैंस उत्साहित थे क्योंकि WWE ने जबरदस्त चीज़ों का ऐलान किया था। SmackDown के इस एपिसोड में ब्रॉक लैसनर, रोंडा राउजी, शार्लेट फ्लेयर समेत कई सारे बड़े सुपरस्टार्स नजर आए। रोमन रेंस (Roman Reigns) का शो में नहीं होना एक निराशाजनक चीज़ थी लेकिन इससे मैच के नतीजे पर उतना फर्क नहीं पड़ा। SmackDown का यह एपिसोड व्यूअरशिप के मामले में फायदा करा सकता है। WWE@WWERUN, PAUL, RUN! #SmackDown @BrockLesnar @HeymanHustle6:40 AM · Mar 12, 20223926516RUN, PAUL, RUN! 😱#SmackDown @BrockLesnar @HeymanHustle https://t.co/yoJfjsMvBcहर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह SmackDown के इस एपिसोड में कुछ जगहों पर WWE ने फैंस को प्रभावित किया वहीं कुछ मौकों पर प्रशंसकों को निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में चर्चा करने वाले हैं। 1- WWE SmackDown की अच्छी बात: शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी की स्टोरीलाइन को आगे बढ़ानाWWE@WWE"I'm either going home with your arm, or you're gonna TAP OUT."#SmackDown #WrestleMania @RondaRousey @MsCharlotteWWE7:36 AM · Mar 12, 20221339243"I'm either going home with your arm, or you're gonna TAP OUT."#SmackDown #WrestleMania @RondaRousey @MsCharlotteWWE https://t.co/P7oFrk5fvYशार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी के मैच के लिए फैंस उतने उत्साहित नजर नहीं आ रहे हैं। इसी वजह से WWE ने स्टोरीलाइन को रोचक बनाने की कोशिश की। SmackDown के इस एपिसोड के बाद कहा जा सकता है कि दोनों की दुश्मनी में सुधार आया है। राउजी और फ्लेयर ने कई लोगों का ध्यान खींचा। पहले दोनों के बीच प्रोमो सैगमेंट देखने को मिला था। शो के अंत में रोंडा और शार्लेट के बीच बैकस्टेज ब्रॉल हुआ। दोनों काफी गुस्से में दिखाई दे रही थीं और उन्होंने यहां ऑफिशियल्स पर भी हमला किया। अंत में शार्लेट फ्लेयर का पलड़ा भारी रहा और उन्होंने UFC की पूर्व सुपरस्टार का बुरा हाल किया। 1- बुरी बात: बिग ई का बुरी तरह चोटिल होनाPublic Enemies Podcast@TheEnemiesPE3Big E has dedicated the last 10+ years to putting smiles on fans faces. He doesn’t deserve this. I hope he’s good because that belly to belly looked bad #SmackDown twitter.com/2sweet444life/…Deke Stokes ︎@2Sweet444Lifeoh god noo.... Big E dropped on his head. Please be okay #Smackdown8:08 AM · Mar 12, 20221447178oh god noo.... Big E dropped on his head. Please be okay #Smackdown https://t.co/QgIgdvGnlWBig E has dedicated the last 10+ years to putting smiles on fans faces. He doesn’t deserve this. I hope he’s good because that belly to belly looked bad #SmackDown twitter.com/2sweet444life/…बिग ई SmackDown के एपिसोड में बुरी तरह चोटिल हो गए। दरअसल, न्यू डे का शेमस और रिज हॉलैंड के खिलाफ मैच देखने को मिल रहा था। इस मैच में रिज ने बिग ई पर सुप्लेक्स लगाया और यहां बिग ई की गर्दन के बल लैंडिंग हुई। इसी कारण बिग ई को चोट लगी और उन्हें मैच छोड़कर स्ट्रेचर पर जाना पड़ा। बिग ई का चोटिल होना काफी निराशाजनक चीज़ है। गर्दन की चोट के कारण कई सारे दिग्गजों का करियर खत्म हो गया है। बिग ई इस समय अपने करियर के सबसे अच्छे रन पर थे और उनका चोटिल होना एक निराशाजनक चीज़ है। उम्मीद है कि उनकी चोट साधारण रहेगी और जल्द ही उनकी रिंग में वापसी देखने को मिलेगी। 2- अच्छी बात: रिकोशे की क्लीन जीत होनाWWE@WWE#AndSTILL!#SmackDown #ICTitle @KingRicochet8:24 AM · Mar 12, 20223482347#AndSTILL!#SmackDown #ICTitle @KingRicochet https://t.co/6jR3oGl4yPरिकोशे ने पिछले हफ्ते सैमी जेन को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी। इस मैच में उन्हें जॉनी नॉक्सविल की मदद से जीत मिली थी। हर कोई इस चीज़ से काफी ज्यादा निराश था। कई लोग निराश थे कि रिकोशे को चीटिंग से जीत मिली थी। इस हफ्ते सैमी के खिलाफ उनका फिर मैच हुआ। इस मैच में रिकोशे ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और मैच में बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में किसी की इंटरफेरेंस नहीं हुई और रिकोशे को चैंपियन के तौर पर ताकतवर दिखाया गया। आईसी टाइटल मैच में रिकोशे को क्लीन जीत मिली और यह एक अच्छी चीज़ रही। WWE अब उनका सही तरह से उपयोग कर रहा है। 2- बुरी बात: ब्रॉक लैसनर के सैगमेंट में रोमन रेंस की कमी खलना WWE@WWETHE BEAST is in Birmingham for Friday Night #SmackDown! @BrockLesnar6:35 AM · Mar 12, 20222349378THE BEAST is in Birmingham for Friday Night #SmackDown! @BrockLesnar https://t.co/X6XuQWooyRब्रॉक लैसनर के सैगमेंट के साथ SmackDown के एपिसोड की शुरुआत देखने को मिली। लैसनर काफी ज्यादा गुस्सा नजर आ रहे थे लेकिन यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ब्रेक पर थे। इसी कारण ट्राइबल चीफ इस सैगमेंट का हिस्सा नहीं बन पाए। यह सही मायने में काफी ज्यादा निराशाजनक चीज़ रही। ब्रॉक लैसनर काफी गुस्से में थे और इसी कारण अगर रोमन रेंस सैगमेंट का हिस्सा बनते तो यह अच्छी चीज़ रहती। दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता और वो एक-दूसरे की बुरी हालत करते। रोमन रेंस की कमी WWE चैंपियन के इस सैगमेंट में सही मायने में खली।