WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी धमाकेदार साबित हुआ। यह सीजन प्रीमियर शो अच्छे मैचों और सैगमेंट्स से भरा हुआ था। रोमन रेंस (Roman Reigns) की यहां धमाकेदार अंदाज में वापसी हुई। जॉन सीना (John Cena) भी शो में नज़र आए।WWE SmackDown का यह एपिसोड कई अच्छी चीज़ों से भरा हुआ था और कुछ जगहों पर कंपनी ने बुकिंग के मामले में थोड़ा निराश भी किया। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।1- WWE SmackDown की अच्छी बात: Roman Reigns, John Cena और LA Knight की स्टोरीलाइन View this post on Instagram Instagram Postजॉन सीना और एलए नाइट की ब्लडलाइन के खिलाफ दुश्मनी चल रही थी। अब रोमन रेंस की वापसी के बाद चीज़ें बदल गई हैं। एलए नाइट, रोमन रेंस के अगले चैलेंजर के रूप में सामने आए हैं। दूसरी ओर जॉन सीना भी ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी का हिस्सा हैं।सीना संभावित तौर पर सोलो सिकोआ के खिलाफ मैच लड़ेंगे। WWE द्वारा बिल्ड की गई इस स्टोरीलाइन में रोमन रेंस के जुड़ने से चीज़ें और ज्यादा रोचक बन गई हैं। इसके अलावा ब्लडलाइन की कोडी रोड्स और जे उसो के साथ दुश्मनी भी टीज़ हो गई है।1- बुरी बात: शार्लेट फ्लेयर को दोबारा चैंपियनशिप मैच मिलना View this post on Instagram Instagram Postशार्लेट फ्लेयर काफी समय से चैंपियनशिप स्टोरीलाइन का हिस्सा बनी हुई हैं। Fastlane 2023 में मिली हार के बाद लग रहा था कि फ्लेयर आखिर टाइटल फ्यूड से दूर हो जाएंगी। WWE ने उन्हें एक और मैच देकर सही मायने में निराश किया है।WWE SmackDown के रोस्टर में कई टैलेंटेड स्टार्स हैं। उन्हें स्काई के खिलाफ विमेंस टाइटल मैच मिलना चाहिए। WWE इसके बजाय फ्लेयर को दोबारा स्काई के खिलाफ लड़ने का मौका दे रहा है और यह एक खराब चीज़ है। इस मामले में WWE ने गलती की है।2- अच्छी बात: जनरल मैनेजर्स की वापसी होना View this post on Instagram Instagram PostWWE में पिछले कुछ सालों से जनरल मैनेजर्स नज़र नहीं आ रहे थे। WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स शो को हैंडल कर रहे थे। फैंस लंबे समय से चाहते थे कि Raw और SmackDown को अपने-अपने जनरल मैनेजर्स मिलें। WWE SmackDown के एपिसोड में ट्रिपल एच ने बड़ा ऐलान किया।उन्होंने एडम पीयर्स को Raw का जनरल मैनेजर बनाया। इसके अलावा NWA दिग्गज निक एल्डिस ने SmackDown के जनरल मैनेजर के रूप में WWE डेब्यू किया। जनरल मैनेजर्स के रहने से चीज़ें आसान हो जाती हैं और फैंस की निगाहें शोज़ पर बनी रहती है।2- बुरी बात: सोलो सिकोआ की पिनफॉल से हार View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ और एलए नाइट के बीच WWE SmackDown के एपिसोड में मैच देखने को मिला था। दोनों ही स्टार्स के बीच यह मैच काफी ज्यादा अच्छा साबित हुआ। सोलो सिकोआ को डेब्यू के बाद से काफी ताकतवर दिखाया गया है।उनकी कुछ ही मौकों पर पिनफॉल से हार देखने को मिली है। उनका एलए नाइट के खिलाफ पिनफॉल से हारना चौंकाने वाली चीज़ थी। WWE इस मैच का अंत DQ या काउंटआउट द्वारा कर सकता था। इससे दोनों ही स्टार्स का कद कम नहीं होता।