WWE SmackDown, 15 सितंबर 2023: 2 अच्छी चीज़ें जो स्मैकडाउन में देखने को मिली और 2 जो बहुत बुरी रही

Ujjaval
WWE SmackDown का एपिसोड फैंस को पसंद आया
WWE SmackDown का एपिसोड फैंस को पसंद आया

WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड धमाकेदार साबित हुआ। इस शो की शुरुआत में ही फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज मिला। बाद में कई अच्छे मैच और सैगमेंट्स बुक किए गए। द रॉक (The Rock) और जॉन सीना (John Cena) दोनों ही इस शो का हिस्सा बने।

SmackDown का यह शो कई बेहतरीन चीज़ों से भरा हुआ था और यह काफी तगड़ा रहा। हालांकि, कुछ जगहों पर WWE ने थोड़ा निराश भी किया। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर बात करने वाले हैं।

1- WWE SmackDown की अच्छी बात: द रॉक की चौंकाने वाली वापसी

द रॉक ने SmackDown के एपिसोड में वापसी करके फैंस को चौंका दिया। शो की शुरुआत में पैट मैकेफी की वापसी हुई और ऑस्टिन थ्योरी ने उनके सैगमेंट में दखल दिया। अचानक द रॉक की वापसी हुई और यह देखकर फैंस चौंक गए। रॉक ने आकर ऑस्टिन थ्योरी को कंफ्रंट किया।

थ्योरी ने रॉक की बेइज्जती करने की कोशिश की लेकिन दिग्गज ने उनका मजाक बना दिया। बाद में थ्योरी ने गुस्से में आकर रॉक पर पंच लगाए और रॉक ने वापसी करके उन्हें स्पाइनबस्टर दिया। साथ ही उन्होंने पीपल्स एल्बो मूव भी लगाया। बाद में पैट मैकेफी ने भी थ्योरी की हालत खराब की।

1- बुरी बात: बेली की बुकिंग

WWE SmackDown में बेली की बुकिंग लगातार खराब तरीके से हो रही है और यह एक निराशाजनक चीज़ है। वो WWE की मौजूदा समय में सबसे फेमस स्टार्स में से एक हैं। हालांकि, उन्हें जिस तरह से लगातार हारने के लिए बुक किया जा रहा है, यह चीज़ फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है।

बेली ने सालों तक मेन रोस्टर पर अपने प्रदर्शन द्वारा फैंस का दिल जीता। हालांकि, अब समय के साथ WWE ने उन्हें पहले की तरह बुक करना बंद कर दिया है। ओस्का और इयो स्काई की स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाने के लिए बेली को कमजोर दिखाना खराब चीज़ है।

2- अच्छी बात: जॉन सीना का मेन इवेंट सैगमेंट

ग्रेसन वॉलर इफेक्ट शो को WWE SmackDown के मेन इवेंट में बुक किया गया। दरअसल, यहां जॉन सीना स्पेशल गेस्ट के रूप में आए थे लेकिन उन्हें कुछ बोलने का मौका ही नहीं मिला। ग्रेसन वॉलर ने उनपर निशाना साधा और बाद में जिमी उसो ने आकर उन्हें कंफ्रंट किया।

सोलो सिकोआ भी सैगमेंट का हिस्सा बने और उन्होंने जॉन सीना पर हमला किया। जिमी उसो ने यहां अपने भाई की मदद की। एजे स्टाइल्स ने आकर जॉन सीना को बचाया और उन्होंने समोअन स्टार्स को भगाया। यह पूरा सैगमेंट मनोरंजक था और कंपनी ने इसे मेन इवेंट में बुक करके अच्छा फैसला लिया।

2- बुरी बात: LWO की टैग टीम मैच में आसान हार

LWO और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के बीच टैग टीम मैच देखने को मिला। इस समय WWE बॉबी लैश्ले के फैक्शन को आगे बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है और इसी वजह से स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को ताकतवर दिखाया गया। हालांकि, LWO को जॉबर्स की तरह दिखाना काफी खराब चीज़ रही।

इस फैक्शन के जोएक्विन वाइल्ड और क्रूज़ डेल टोरो के पास काफी टैलेंट है लेकिन उन्हें WWE SmackDown में खराब बुकिंग का सामना करना पड़ा। यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ रही। स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने उन्हें बहुत आसानी से कुछ ही मिनट्स में हरा दिया। LWO फैक्शन के सदस्य इससे बेहतर डिजर्व करते हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now