Best & Worst SmackDown (21 March 2025): WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का एपिसोड बढ़िया रहा। शो में कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट देखने को मिले। बोलोग्ना, इटली में हुए इस शो में काफी बवाल हुआ और कुछ चीजों ने प्रभावित किया। इसी बीच कुछ जगहों पर सभी को थोड़ी निराशा का भी सामना करना पड़ा। इस आर्टिकल में हम SmackDown की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों के बारे में चर्चा करेंगे। 1- WWE SmackDown की अच्छी बात: रोमन रेंस का ब्रॉल और मैच का ऐलान View this post on Instagram Instagram PostSmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस का सैगमेंट देखने को मिला। तीनों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा और जमकर बेइज्जती की। बाद में तीनों के बीच ब्रॉल हुआ और यह एकदम तगड़ा रहा। रोमन, पंक और सैथ का समय-समय पर पलड़ा भारी रहा। शो खत्म होने तक भी ब्रॉल नहीं रुक पाया। फैंस तीनों के बीच WrestleMania 41 में एक ब्लॉकबस्टर ट्रिपल थ्रेट देखने की इच्छा जता रहे थे। WWE ने इस बड़े मैच का ऐलान कर दिया। अब साल के सबसे बड़े इवेंट में रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस इन-रिंग एक्शन में नज़र आने वाले हैं। उनकी स्टोरीलाइन जिस तरह से आगे बढ़ रही है, उनके बीच मैच एकदम ही ब्रूटल रह सकता है। 1- बुरी बात: WWE SmackDown में जेकब फाटू की हार View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में जेकब फाटू एक्शन में नज़र आए। फैंस उन्हें लड़ते हुए देखकर बेहद खुश हो गए थे। उनका सामना ब्रॉन स्ट्रोमैन से हुआ। दोनों के बीच काफी समय से दुश्मनी चल रही है। Saturday Night's Main Event में हुए मैच का DQ से अंत हुआ था। फैंस इसी के चलते ब्लू ब्रांड के शो में दोनों के रीमैच से उम्मीद लगाकर बैठे थे।फैंस जेकब और ब्रॉन में से क्लीन विजेता चाहते थे। इन सभी चीजों के बावजूद सोलो सिकोआ और टामा टोंगा के दखल के चलते ब्रॉन को DQ से जीत मिल गई। इस बात ने फैंस को बेहद निराश कर दिया। जेकब फाटू को इस तरह की हार कमजोर दिखा रही है और WWE ने सही मायने में समोअन वेयरवुल्फ की बुकिंग को लेकर बहुत बड़ी गलती कर दी है।2- अच्छी बात: WWE द्वारा रैंडी ऑर्टन vs केविन ओवेंस मैच का ऐलान View this post on Instagram Instagram PostSmackDown के एपिसोड की शुरुआत रैंडी ऑर्टन के सैगमेंट से हुई। केविन ओवेंस आए और उन्होंने बताया कि वो अपनी गलतियां समझ चुके हैं। उन्होंने रैंडी के साथ चीजें सही करने के प्रस्ताव रखा और बताया कि उन्हें टैग टीम के रूप में काम करना चाहिए। रैंडी ने केविन का ऑफर ठुकरा दिया और उन्हें धमकी दे दी। रैंडी ऑर्टन ने इसी बीच केविन से WrestleMania में निपटने के बारे में बात की। कुछ देर बाद WWE में रैंडी और केविन के बीच साल के सबसे बड़े इवेंट WrestleMania 41 के लिए मैच को ऑफिशियल कर दिया। दोनों ही एकदम तगड़े स्टार्स हैं और फैंस उनके बीच मैच चाहते थे। 2- बुरी बात: रोमन रेंस के सैगमेंट को WWE द्वारा कम समय देना View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस 2025 में पहली बार SmackDown के एपिसोड का हिस्सा बने। उन्होंने माइक पर अब तक कुछ नहीं बोला था। इसी वजह से SmackDown में फैंस उन्हें लेकर उत्साहित थे। शो में अन्य चीजें उतनी ज्यादा आकर्षक नहीं थी। इसी वजह से सभी को उम्मीद थी कि रोमन रेंस को ज्यादा समय दिया जाएगा, क्योंकि यह फैंस के बीच मुख्य आकर्षण हैं।इन सभी चीजों के बावजूद WWE ने बेहद निराश कर दिया। रोमन, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के सैगमेंट को सिर्फ 10-15 मिनट ही मिले। शो को 7 मिनट पहले ही खत्म कर दिया गया, जो बड़ी गलती थी। WWE आसानी से रोमन रेंस के इस सैगमेंट को कुछ समय तक खींच सकता था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, जो निराशाजनक बात है।