WWE SmackDown, 5 अप्रैल 2024: 2 अच्छी चीज़ें जो स्मैकडाउन में देखने को मिली और 2 जो बहुत बुरी रही

Ujjaval
WWE SmackDown का एपिसोड शानदार रहा
WWE SmackDown का एपिसोड शानदार रहा

WWE SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी जबरदस्त साबित हुआ। यह रेसलमेनिया (WrestleMania XL) से पहले ब्लू ब्रांड का आखिरी शो रहा और सभी सुपरस्टार्स ने मिलकर आने वाले इवेंट को हाइप किया। इस एपिसोड में बड़े मैच देखने को मिले।

WWE SmackDown के एपिसोड में कई बेहतरीन चीज़ें देखने को मिली, जिसने फैंस को बहुत खुश किया। इसी बीच कुछ जगहों पर कंपनी को थोड़ी निराशा का भी सामना करना पड़ा। इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।

1- WWE SmackDown की अच्छी बात: मेन इवेंट और कोडी रोड्स का प्रोमो

WWE SmackDown के एपिसोड में जे उसो और सोलो सिकोआ के बीच मैच देखने को मिला। इस मुकाबले के DQ से अंत होने की उम्मीद सभी को थी। मैच के बाद जबरदस्त बवाल मचा। जिमी उसो और सोलो सिकोआ ने जे उसो पर दबदबा बनाया। कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस ने आकर जे उसो को बचाया।

कोडी रोड्स ने बेल्ट से जिमी और सोलो पर हमला किया। बाद में जब जिमी भागने लगे, तो जे उसो उन्हें दोबारा रिंग में लेकर आए। कोडी ने उनपर अपना फिनिशर लगाया और सैथ ने बेल्ट से वार किया। बाद में जे उसो ने जिमी पर स्प्लैश लगाया। कोडी रोड्स ने इसके बाद काफी आत्मविश्वास के साथ प्रोमो कट किया। उन्होंने द रॉक को धमकी दी और रोमन रेंस के टाइटल रन का अंत करने का दावा किया।

1- बुरी बात: WWE दिग्गज द रॉक और रोमन रेंस का नज़र नहीं आना

WWE WrestleMania XL से पहले SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस और द रॉक दोनों नज़र नहीं आए। यह सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ रही। WWE द्वारा WrestleMania की नाईट 1 और नाईट 2 को बढ़िया तरह से बिल्ड किया गया है। ऐसे में अगर रॉक और रेंस दोनों SmackDown के हालिया शो का हिस्सा बनते, तो चीज़ें और बेहतर हो सकती थी।

द रॉक और रोमन रेंस के कारण पिछले कई एपिसोड्स जबरदस्त बने हैं। उनका योगदान SmackDown के इस शानदार एपिसोड में और जान डाल सकता था। दोनों का ब्लू ब्रांड में नज़र नहीं आना कई लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया।

2- अच्छी बात: WWE द्वारा ब्रॉन्सन रीड को बड़ी जीत देना

आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल मैच में ब्रॉन्सन रीड ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। वो अंत तक बने रहे और आईवार को एलिमिनेट करके अपने नाम बड़ी जीत दर्ज की। ब्रॉन्सन Elimination Chamber का हिस्सा नहीं बन पाए थे और फिर उन्हें WrestleMania के मैच कार्ड में भी जगह नहीं मिल पाई थी।

ब्रॉन्सन रीड ने इस चीज़ को लेकर काफी निराशा जताई थी। इन सभी चीज़ों के बावजूद WWE SmackDown में आखिर उन्हें बड़ी जीत मिली। WWE ने उन्हें आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल मैच में जीत दिलाकर फैंस को खुश किया। रीड को अपनी मेहनत का फल मिला। भले ही वो WrestleMania का हिस्सा नहीं बन पाए लेकिन वो जरूर SmackDown में मिली जीत से खुश होंगे।

2- बुरी बात: आंद्रे द जायंट में कुछ बड़े WWE स्टार्स की गैरमौजूदगी

WWE ने आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल मैच का ऐलान करते समय इसमें हिस्सा लेने वाले सुपरस्टार्स के नामों की भी घोषणा की थी। कंपनी द्वारा 20 नाम ऑफिशियल किए गए थे और इसमें से 3 बड़े सुपरस्टार्स नज़र नहीं आए, जिन्हें जीत के लिए सबसे बड़े दावेदार माना जा रहा था।

WWE ने एंड्राडे, चैड गेबल और शिंस्के नाकामुरा के आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल मैच का हिस्सा बनने का ऐलान किया था। इसमें चैड और एंड्राडे को संभावित विजेताओं के तौर पर देखा जा रहा था। इसके बावजूद भी WWE द्वारा उन्हें मैच का हिस्सा नहीं बनाया गया, जो सही मायने में एक निराशाजनक चीज़ रही।

Quick Links

App download animated image Get the free App now