WWE SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: चैंपियनशिप मैच ने जीता फैंस का दिल, दिग्गजों की हुई चौंकाने वाली हार

WWE SmackDown का एपिसोड बढ़िया रहा
WWE SmackDown का एपिसोड बढ़िया रहा

WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा। स्मैकडाउन (SmackDown) में कुछ शानदार मैच और सैगमेंट्स का आयोजन हुआ और इसी वजह से शो बढ़िया बन पाया। ब्लू ब्रांड के इस एपिसोड के लिए पहले ही कई चीज़ों का ऐलान कर दिया गया था। इसी वजह से एपिसोड से काफी उम्मीदें थी। WWE ने SmackDown के एपिसोड में एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) की स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाने पर ध्यान दिया। इस इवेंट के लिए एक बड़े मैच का ऐलान हुआ।

Ad
Ad

शो की शुरुआत और अंत ने प्रभावित किया वहीं बीच में कुछ मौकों पर WWE ने थोड़ा निराश किया। उम्मीद होगी कि SmackDown की रेटिंग्स में जरूर बड़ा फायदा होगा। हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह SmackDown में कुछ जगहों पर WWE ने अपने फैंस को चौंकाया वहीं कुछ मौकों पर फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।

1- SmackDown की अच्छी बात: सोन्या डेविल और नेओमी की स्टोरीलाइन

Ad

सोन्या डेविल और नेओमी के बीच SmackDown में स्टोरीलाइन को काफी अच्छी तरह से आगे बढ़ाया गया। डेविल ने शो की शुरुआत में अपनी ताकत का उपयोग करते हुए रोंडा को सस्पेंड करने और फाइन लगाने की कोशिश की। हालांकि, विंस मैकमैहन ने इससे साफ तौर पर इनकार कर दिया। एडम पीयर्स ने बताया कि मैकमैहन के अनुसार अगर सोन्या ने किसी तरह से नेओमी पर हमला किया तो फिर उनकी नौकरी पर खतरा आ सकता है।

नेओमी ने बदला लिया और सोन्या डेविल पर थप्पड़ लगाया। मेन इवेंट में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच के बाद भी दोनों की स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया गया। इसमें शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी भी शामिल हुईं। Elimination Chamber 2022 में अब शार्लेट और सोन्या टीम बनाकर नेओमी और रोंडा राउजी का सामना करने वाली हैं।

1- बुरी बात: सैमी जेन का सैगमेंट

Ad

सैमी जेन का SmackDown में एक सैगमेंट देखने को मिला था। उनके टॉक शो ने काफी निराश किया। यह सैगमेंट सही मायने में काफी ज्यादा बोरिंग साबित हुआ। जेन ने पहले जॉनी नॉक्सविल के बारे में बात की और फिर शिंस्के नाकामुरा ने वहां एंट्री की। उनके बीच स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया गया।

सैमी जेन और शिंस्के नाकामुरा के बीच अगले हफ्ते के लिए टाइटल मैच भी तय किया गया। बाद में रिक बूग्स को करंट लगा और नाकामुरा उन्हें चेक करने लगे। सैमी जेन ने फायदा उठाकर चैंपियन पर अपना फिनिशर लगा दिया। WWE इस सैगमेंट को थोड़े अच्छे तरीके से बुक कर सकता था।

2- अच्छी बात: मेन इवेंट में विमेंस चैंपियनशिप मैच

Ad

नेओमी और शार्लेट फ्लेयर के बीच मेन इवेंट में SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए एक सिंगल्स मैच देखने को मिला था। दोनों के बीच पहले भी कुछ मैच हुए थे लेकिन उसमें सोन्या डेविल की इंटरफेरेंस हुई थी। इस मैच में नेओमी और शार्लेट फ्लेयर ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया।

मैच में कोई इंटरफेरेंस नहीं हुई और इसी कारण फैंस शो से प्रभावित नजर आए। मैच में कई अच्छे मूव्स और फिनिशर्स का उपयोग हुआ। अंत में कुछ नियर फॉल्स देखने को मिले लेकिन फिर शार्लेट फ्लेयर का पलड़ा भारी रहा। दोनों ही सुपरस्टार्स ने मिलकर सही मायने में अच्छी रेसलिंग स्किल्स का प्रदर्शन करते हुए मैच को रोचक बनाया।

2- बुरी बात: न्यू डे और सिजेरो की हार

Ad

न्यू डे का मुकाबला लोस लथारियोस से देखने को मिला था। इस मैच में सभी उम्मीद कर रहे थे कि कोफी किंग्सटन और बिग ई की जीत होगी। WWE ने उन्हें खराब तरीके से बुक किया और मैच में उनकी हार हुई। दोनों पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस को SmackDown में कमजोर दिखाया गया और यह एक निराशाजनक चीज़ रही।

सिजेरो काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं और उन्हें एक अच्छे पुश की जरूरत है। हालांकि, SmackDown में उनकी एक बड़ी हार हुई। हैप्पी कॉर्बिन के साथ उनका एक सिंगल्स मैच देखने को मिला था। इस मैच में हैप्पी कॉर्बिन को एक बड़ी जीत मिली। सिजेरो की हार से फैंस जरूर निराश होंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications