WWE SmackDown, Twitter Reactions: रोमन रेंस ने उड़ाया चैंपियन का मजाक, शो को लेकर आयी ढेरों प्रतिक्रियाएं

SmackDown
SmackDown

SmackDown का एपिसोड शानदार रहा। WWE ने एपिसोड के लिए कुछ बड़ी चीज़ों को घोषणा कर दी थी और इसके अलावा भी जबरदस्त मुकाबले देखने को मिले। शो की शुरुआत ही जबरदस्त टैग टीम मुकाबले से देखने को मिली। WWE ने शो की शुरुआत में न्यू डे और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स को एक टैग टीम मैच में साथ बुक किया। मेंस और विमेंस टीम SmackDown के सदस्यों के बारे में जानकारी मिली।

रोमन रेंस और ड्रू मैकइंटायर के मुकाबले के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग देखने को मिली। साथ ही मर्फी और सैथ रॉलिंस एक्शन में नजर आए और मर्फी को अपने करियर की महत्वपूर्ण जीत मिली। साशा बैंक्स पर कार्मेला ने हमला किया और असुका भी उस समय वहां मौजूद थी। साथ ही मेन इवेंट में डेनियल ब्रायन ने जे उसो का सामना किया जहां पूर्व WWE चैंपियन को जीत मिली।

कहा जा सकता है कि SmackDown का एपिसोड रोचक था लेकिन सर्वाइवर सीरीज के पहले अंतिम एपिसोड से ज्यादा उम्मीदें थी। इसके बावजूद हर एक फैन की प्रतिक्रियाएं अलग रही। कुछ लोगों को SmackDown का एपिसोड पसंद आया वहीं कुछ निराश हुए। आइए प्रतिक्रियाओं पर नजर डालते हैं।

WWE SmackDown को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं:

(डेनियल ब्रायन की रिंग में वापसी ने मुझे काफी खुश कर दिया है।)

(SmackDown का एपिसोड शानदार रहा है। लगातार दूसरे हफ्ते लार्स सुलिवन नजर नहीं आए हैं।)

(मर्फी को अपने करियर की सबसे बड़ी जीत मिली।)

(इससे पता चलता है कि SmackDown "A" शो है।)

(नटालिया को टीम में आने के लिए 4 क्वालिफाइंग मैच मिले वहीं बिली को एक भी नहीं? ये WWE का लॉजिक है।)

(सर्वाइवर सीरीज के पहले अच्छा शो था। अब देखना होगा कि पीपीवी कैसा रहता है।)

(क्या बात है कोई बड़ा इन्वेशन नहीं हुआ और SmackDown का एक और एपिसोड सिजेरो के बिना निकला।)

(दोनों का प्रोमो सैगमेंट काफी ज्यादा बढ़िया रहा।)

(मैं साशा बैंक्स और असुका के मुकाबले का इंतजार नहीं कर सकता।)

(SmackDown का एपिसोड खराब था।)

(SmackDown का एपिसोड और रोमन का ड्रू के लिए प्रोमो बढ़िया था। पीपीवी के लिए सारे मुकाबलों और टेकर के ट्रिब्यूट के लिए उत्साहित हूँ।)

ये भी पढ़ें:- SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस ने की अपने दुश्मन की बेइज्जती, WWE दिग्गज की चौंकाने वाली हार

Quick Links