WWE SmackDown के ऑफ-एयर होने के बाद दो भाइयों के बीच हुआ तगड़ा मैच और नतीजे ने चौंकाया, Bloodline मेंबर को जबरदस्त स्पीयर से किया गया धराशाई

WWE सुपरस्टार्स रोमन रेंस, सोलो सिकोआ और जे उसो
WWE सुपरस्टार्स रोमन रेंस, सोलो सिकोआ और जे उसो

SmackDown: WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड के बाद काफी सुर्खियों में आ चुके हैं। सोलो ने SmackDown के एपिसोड में जमकर बवाल मचाया। शो के ऑफ-एयर होने के बाद उन्होंने अपने भाई के खिलाफ तगड़ा मैच लड़ा और इस मुकाबले का चौंकाने वाला अंत देखने को मिला।

Ad

SmackDown के ऑफ-एयर होने के बाद एजे स्टाइल्स और एलए नाइट के बीच झड़प को रोकने के लिए सिक्योरिटी की मदद से उन्हें अलग किया गया। इसके बाद सोलो सिकोआ ने एरीना में एंट्री की और उन्होंने पहले डार्क मैच में अपने भाई जे उसो का सामना किया। इस मुकाबले में सोलो ने जे के खिलाफ लो ब्लो का इस्तेमाल किया था। इस वजह से रेफरी ने मेन इवेंट जे को DQ के जरिए विजेता घोषित कर दिया।

आप नीचे वीडियो में मैच की झलकियां देख सकते हैं:

Ad

वहीं, मुकाबले के बाद पूर्व ब्लडलाइन मेंबर ने सिकोआ को दो सुपरकिक जड़ने के बाद उन्हें स्पीयर देते हुए चारों खाने चित्त कर दिया। इस चीज़ के जरिए जे उसो ने अनजाने में अपने धोखेबाज भाई जिमी उसो पर हुए हमले का बदला ले लिया। बता दें, SmackDown के इसी एपिसोड में एंफोर्सर ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी पर जबरदस्त हमला करते हुए उनकी हालत खराब कर दी थी

WWE SmackDown में ब्लडलाइन जॉइन करने वाले टामा टोंगा कौन हैं?

पूर्व NJPW स्टार टामा टोंगा WWE दिग्गज हाकु के बेटे हैं। बता दें, टामा असल जिंदगी में ब्लडलाइन का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, हाकु के द ब्लडलाइन के साथ परिवार जैसा रिश्ता है। यही नहीं, रोमन रेंस, द रॉक उन्हें अपना अंकल मानते हैं। यह टोंगा को ब्लडलाइन में शामिल करने के पीछे की बड़ी वजह हो सकती है

हालांकि, यह सबकुछ रोमन के पीठ पीछे हुआ है। द ब्लडलाइन के स्पेशल काउंसिल पॉल हेमन को भी इस बारे में कोई आईडिया नहीं था। यही नहीं, सोलो सिकोआ ने पॉल को रेंस को कॉल करने से भी रोक दिया था। इस वजह से ऐसा लग रहा है कि सोलो अपने ही ट्राइबल चीफ के खिलाफ हो चुके हैं। यह देखना रोचक होगा कि हेड ऑफ द टेबल WWE में वापसी के बाद इस चीज़ को कैसे हैंडल करने वाले हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications