WWE SmackDown के बाद The Rock से जुड़ी दिलचस्प क्लिप आई सामने, फैन के खिलाफ लड़ने के दिए संकेत

Ujjaval
WWE SmackDown के बाद द रॉक से जुडी क्लिप सामने आई
WWE SmackDown के बाद द रॉक से जुडी क्लिप सामने आई

The Rock: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के आखिरी एपिसोड में द रॉक (The Rock) और रोमन रेंस (Roman Reigns) नज़र आए। रोमन ने ऐलान किया कि रॉक आधिकारिक तौर पर ब्लडलाइन का हिस्सा बन गए हैं। ग्रेट वन अभी हील के तौर पर नज़र आ रहे हैं। उन्होंने शो के दौरान फैंस की लगातार बेइज्जती की थी और अब SmackDown के ऑफ एयर होने के बाद रॉक की दिलचस्प क्लिप सामने आई है।

Ad

द रॉक की शो खत्म होने के बाद की एक मजेदार क्लिप सामने आई है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रॉक रिंग के बाहर होकर बैकस्टेज जाने की तैयारी में हैं। इसी बीच उनकी नज़र अचानक एक फैन पर गई है और उन्होंने कुछ इस तरह बर्ताव किया, जैसे वो लड़ने के लिए तैयार हैं। बाद में वो हंसते हुए चले गए। रॉक साफ तौर पर अपने हील कैरेक्टर को बढ़िया ढंग से निभाने की कोशिश कर रहे हैं।

आप नीचे द रॉक से जुड़ी यह वीडियो क्लिप देख सकते हैं:

Ad

WWE SmackDown में The Rock ने आकर क्या कहा?

WWE SmackDown के अंत में रोमन रेंस और ब्लडलाइन के सदस्यों ने एंट्री की। ट्राइबल चीफ ने फैंस का मजाक बनाया और कहा कि कोडी रोड्स के कारण सबकुछ खराब हुआ है। उन्होंने द रॉक को लेकर बात की और उनके ब्लडलाइन में शामिल होने का ऐलान किया। द रॉक ने धमाकेदार अंदाज में एंट्री की।

उन्होंने अपने लुक में थोड़ा बदलाव किया और फिर रिंग में आकर फैंस की बेइज्जती की। उन्होंने अटेंडेंस के मामले में बने रिकॉर्ड को लेकर बात की। इसके अलावा पीपल्स चैंपियन ने बताया कि रोमन रेंस पहले ही कोडी रोड्स को हरा चुके हैं, इसी के चलते अमेरिकन नाईटमेयर का रोमन को चैलेंज करने का कोई सेंस नहीं बनता है।

ग्रेट वन ने फुटबॉल और बास्केटबॉल से जुड़े रेफरेंस भी उपयोग किए। द रॉक ने साफ कर दिया कि वो अपने भाई रोमन रेंस को WrestleMania में जीत दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अब ब्लडलाइन की कहानी शुरू होने वाली है। रॉक, रोमन रेंस और ब्लडलाइन ने साथ में आकर सेलिब्रेट किया और शो का अंत हो गया।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications