WWE SmackDown का अंतिम एपिसोड रोचक रहा था। इस एपिसोड में WWE ने अपने अगले इवेंट एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) के लिए हाइप बनाने की कोशिश की। स्मैकडाउन (SmackDown) की व्यूअरशिप में थोड़ा सुधार देखने को मिला है। SmackDown की औसतन रेटिंग्स 2.07 मिलियन रही। WWE ने ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कुछ शानदार मैचों और सैगमेंट्स का आयोजन किया। WWE SmackDown की इस हफ्ते की रेटिंग्स में सुधार आयाWWE@WWE#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle7:14 AM · Feb 12, 20226786793🐐#SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle https://t.co/cr3X6pDzH9पिछले हफ्ते के मुकाबले WWE के इस शो की व्यूअरशिप में 3.7% प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हमेशा से ही डेमो रेटिंग्स में WWE संघर्ष करता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। SmackDown ने 18-49 की डेमो ऑडियंस में 0.50 रेटिंग्स हासिल की है। इस शो की प्रतियोगिता Winter Olympics से चल रही थी और उनपर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव था।SmackDown को नुकसान नहीं हुआ और यह सही मायने में बढ़िया चीज़ है। ब्लू ब्रांड को पहले घंटे मे 2.053 मिलियन लोग देख रहे थे वहीं दूसरे घंटे में व्यूअरशिप बढ़कर 2.096 मिलियन हो गई। इसी वजह से शो की औसतन व्यूअरशिप 2.07 मिलियन रही। SmackDown के एपिसोड में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए स्टोरीलाइन आगे बढ़ाई। रोमन रेंस और गोल्डबर्ग ने एक-दूसरे को चेतावनी दी। WWE@WWE.@RondaRousey is here!!!#SmackDown8:27 AM · Feb 12, 20223212433.@RondaRousey is here!!!#SmackDown https://t.co/7ltQjvbf4LWWE ने विमेंस सुपरस्टार्स पर ज्यादा ध्यान दिया। मेन इवेंट में रोंडा राउजी भी नजर आईं और उन्होंने नेओमी को सोन्या डेविल और शार्लेट फ्लेयर के अटैक से बचाया। सैमी जेन और शिंस्के नाकामुरा का एक सैगमेंट देखने को मिला। नटालिया को आलिया पर बड़ी जीत मिली वहीं हैप्पी कॉर्बिन ने सिजेरो के खिलाफ मैच लड़ते हुए उन्हें हराया।Elimination Chamber के लिए एक बड़ा टैग टीम मैच भी तय हो गया। SmackDown के अगले हफ्ते के लिए WWE ने कुछ अन्य चीज़ों का ऐलान भी किया था। देखा जाए तो SmackDown का यह एपिसोड पूरी तरह से मनोरंजक रहा था। WWE इसी तरह अगले हफ्ते भी अपनी व्यूअरशिप बढ़ाना चाहेगा। हालांकि, शो पहले से रिकॉर्ड हो चुका है क्योंकि Elimination Chamber और SmackDown में समय का अंतराल काफी कम है।