WWE SmackDown प्रीव्यू: रोमन रेंस करेंगे सुपरस्टार का बुरा हाल, Raw स्टार्स आकर मचाएंगे बवाल?

SmackDown
SmackDown

SmackDown का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहेगा। WWE ने अपने शो के लिए ज्यादा चीज़ों की घोषणा नहीं की है। इसके बावजूद उम्मीद है कि WWE अच्छा काम करेगा। सर्वाइवर सीरीज में अब कम समय रह गया है। ऐसे में WWE मुख्य रूप से इस इवेंट को हाइप करने की कोशिश करेगा।

Ad

साथ ही Raw ब्रांड के सुपरस्टार्स लंबी शांति के बाद अब आखिर इंटरफेयर कर सकते हैं। इसके चलते SmackDown को लेकर सभी फैंस के बीच उत्साह है। WWE ने पिछले कुछ SmackDown के एपिसोड शानदार तरीके से बुक किये हैं। ऐसे में उन्हें इसे भी जरूर ही खास बनाने की कोशिश करना चाहिए। खैर, इसलिए हम SmackDown के एपिसोड के प्रीव्यू पर नजर डालते हैं।

- SmackDown में रोमन रेंस का अगला दुश्मन सामने आएगा?

Ad

पिछले दो हफ्तों में रोमन रेंस के दो बड़े दुश्मन सामने आए हैं। पहले रोमन रेंस के कहने पर जे उसो ने डेनियल ब्रायन को निशाना बनाया। इसके बाद अगले ही एपिसोड में उन्होंने केविन ओवेंस की बुरी हालत कर दी। देखा जाए तो ये दो सुपरस्टार्स रोमन रेंस और उनके भाई से बदला लेना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने विंस मैकमैहन द्वारा भेजे गए मैसेज को पब्लिक कर दिया

WWE कुछ और सुपरस्टार्स को भी इसी तरीके से बुक कर सकता है। पिछले दो हफ्ते में दो सुपरस्टार्स रोमन रेंस के विरोधी बन गए हैं। ये चीज़ इस हफ्ते भी जारी रह सकती हैं। अब कोई अन्य बेबीफेस भी यूनिवर्सल चैंपियन का अगला शिकार बन सकता है। इसके अलावा डेनियल ब्रायन या केविन ओवेंस SmackDown में फिर रोमन के खिलाफ खड़े हो सकते हैं।

Ad

इससे सर्वाइवर सीरीज के बाद उन सुपरस्टार्स के बीच मैच देखने को मिला सकता है। इसके अलावा डेनियल ब्रायन और केविन ओवेंस ने कुछ हफ्ते पहले बताया था कि वो एक टैग टीम में साथ काम करना पसंद करेंगे। ऐसे में वो साथ आकर रोमन रेंस और जे उसो के खिलाफ भी खड़े हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE दिग्गज जिन्होंने उभरते हुए सुपरस्टार्स का करियर बर्बाद किया

- SmackDown में बेली को सर्वाइवर सीरीज में विमेंस टीम का हिस्सा बना दिया जाएं और कार्मेला को मौका मिलें

Ad

पिछले हफ्ते बेली को SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए रीमैच मिला था। इस मुकाबले में उनके पास टाइटल हासिल करने का अंतिम चांस था लेकिन इसमें वो असफल रही। इसके साथ ही मैच के बाद साशा बैंक्स पर कार्मेला ने हमला किया था।

इसके चलते WWE ने संकेत दे दिए हैं कि अब बेली स्टोरीलाइन से अलग हो गयी है और कार्मेला को बड़ा मौका दिया जाएगा। इसके चलते विमेंस टीम को मजबूत करने के लिए बेली को टीम SmackDown का हिस्सा बनाया जा सकता है। इसके साथ ही कार्मेला को टाइटल स्टोरीलाइन में डाला जा सकता है।

- SmackDown में सैमी जेन देंगे बॉबी लैश्ले को चुनौती?

Ad

सर्वाइवर सीरीज में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैमी जेन का सामना यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बॉबी लैश्ले के खिलाफ होने वाला है। इस समय सैमी के पास SmackDown में कोई भी विरोधी नहीं है। इसके चलते WWE सर्वाइवर सीरीज के मैच को हाइप कर सकता है।

सैमी जेन SmackDown के एपिसोड में बॉबी लैश्ले को चेतावनी दे सकते हैं। वो पहले की तरह अपनी माइक स्किल्स से लैश्ले का मजाक बना सकते हैं। अगर इस दौरान किसी तरह से हर्ट बिजनेस की एंट्री होती हैं और सैमी जेन पर हमला होता है तो ये शानदार चीज़ होगी।

- SmackDown में सर्वाइवर सीरीज की टीम के लिए अन्य नामों की घोषणा हो

Ad

Raw की मेंस और विमेंस टीम दोनों ही फुल हो गयी है लेकिन SmackDown की टीम में अभी कई सारे नाम बाकी है। मेंस टीम में अभी जे उसो, केविन ओवेंस, सैथ रॉलिंस और किंग कॉर्बिन का नाम तय हो गया है।

अभी एक और सुपरस्टार आना बाकी है। WWE इस हफ्ते एक और सुपरस्टार की घोषणा कर सकता है। इसके साथ ही विमेंस टीम में 3 स्थान बचे हैं। ऐसे में बेली, नटालिया समेत कुछ अन्य स्टार्स में से किसी को मौका मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:- 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications