SmackDown का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहेगा। WWE ने अपने शो के लिए ज्यादा चीज़ों की घोषणा नहीं की है। इसके बावजूद उम्मीद है कि WWE अच्छा काम करेगा। सर्वाइवर सीरीज में अब कम समय रह गया है। ऐसे में WWE मुख्य रूप से इस इवेंट को हाइप करने की कोशिश करेगा।साथ ही Raw ब्रांड के सुपरस्टार्स लंबी शांति के बाद अब आखिर इंटरफेयर कर सकते हैं। इसके चलते SmackDown को लेकर सभी फैंस के बीच उत्साह है। WWE ने पिछले कुछ SmackDown के एपिसोड शानदार तरीके से बुक किये हैं। ऐसे में उन्हें इसे भी जरूर ही खास बनाने की कोशिश करना चाहिए। खैर, इसलिए हम SmackDown के एपिसोड के प्रीव्यू पर नजर डालते हैं।- SmackDown में रोमन रेंस का अगला दुश्मन सामने आएगा?Roman Reigns on the red carpet at mtv emas 2020#romanreigns pic.twitter.com/hBhkzFD4K6— ☆ Roman Reigns Daily Online | Fansite 🌐 (@romanreigns24x7) November 9, 2020पिछले दो हफ्तों में रोमन रेंस के दो बड़े दुश्मन सामने आए हैं। पहले रोमन रेंस के कहने पर जे उसो ने डेनियल ब्रायन को निशाना बनाया। इसके बाद अगले ही एपिसोड में उन्होंने केविन ओवेंस की बुरी हालत कर दी। देखा जाए तो ये दो सुपरस्टार्स रोमन रेंस और उनके भाई से बदला लेना चाहेंगे।ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने विंस मैकमैहन द्वारा भेजे गए मैसेज को पब्लिक कर दियाWWE कुछ और सुपरस्टार्स को भी इसी तरीके से बुक कर सकता है। पिछले दो हफ्ते में दो सुपरस्टार्स रोमन रेंस के विरोधी बन गए हैं। ये चीज़ इस हफ्ते भी जारी रह सकती हैं। अब कोई अन्य बेबीफेस भी यूनिवर्सल चैंपियन का अगला शिकार बन सकता है। इसके अलावा डेनियल ब्रायन या केविन ओवेंस SmackDown में फिर रोमन के खिलाफ खड़े हो सकते हैं।Roman Reigns 💪🏻 pic.twitter.com/WN92oUqo2t— Zeeshan Ali (@Zeeshan95067231) November 5, 2020इससे सर्वाइवर सीरीज के बाद उन सुपरस्टार्स के बीच मैच देखने को मिला सकता है। इसके अलावा डेनियल ब्रायन और केविन ओवेंस ने कुछ हफ्ते पहले बताया था कि वो एक टैग टीम में साथ काम करना पसंद करेंगे। ऐसे में वो साथ आकर रोमन रेंस और जे उसो के खिलाफ भी खड़े हो सकते हैं।ये भी पढ़ें:- 3 WWE दिग्गज जिन्होंने उभरते हुए सुपरस्टार्स का करियर बर्बाद किया