स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। WWE जरूर ही इसे खास बनाने की कोशिश करेगा। 2021 के लगभग सभी एपिसोड रोचक रहे थे और ये शो भी काफी अच्छा रह सकता हैं। एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) के पहले ये SmackDown का अंतिम एपिसोड रहेगा और इसके चलते WWE जरूर ही कुछ बड़ा प्लान करने की कोशिश करेगा।
ये भी पढ़ें;- WWE Elimination Chamber 2021: शो से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणी
पिछले हफ्ते WWE को रेटिंग्स में काफी ज्यादा नुकसान हुआ था। ऐसे में WWE पर अपनी रेटिंग्स को बढ़ाने का भार भी रहने वाला है। WWE ने SmackDown के लिए अबतक ज्यादा चीज़ों की घोषणा नहीं की है। इसके बावजूद कुछ बड़ी और खास चीज़ें देखने को मिल सकती हैं क्योंकि पीपीवी करीब हैं। WWE अपने इस इवेंट को रोचक बनाना चाहेगा। खैर, आइए SmackDown के इस एपिसोड के प्रीव्यू पर एक नजर डालते हैं।
- SmackDown में रोमन रेंस पीपीवी में अपने मैच में एक शर्त डालें?
SmackDown के अगले एपिसोड में रोमन रेंस एक प्रोमो कट करते हुए नजर आ सकते हैं। इस दौरना वो SmackDown ब्रांड के Elimination Chamber मैच को लेकर चर्चा कर सकते हैं। साथ ही वो इस दौरान सभी सुपरस्टार्स को चेतावनी दे सकते हैं। रोमन रेंस के सामने अगले पीपीवी में बड़ी मुश्किल रहने वाली हैं।
ये भी पढ़ें:- 5 तरीके जिनसे WWE चैंपियनशिप के लिए होने वाले Elimination Chamber मैच का अंत हो सकता है
ऐसे में वो मैच को अपने पक्ष में रखने के लिए मुकाबले में कोई नियम जोड़ सकते हैं। पिछले कुछ समय में देखा गया है कि रोमन रेंस अपने मैचों में नियमों को जोड़ते हैं। इस बार भी वो कुछ ऐसा ही करते हुए दिखाई दे सकते हैं। रोमन रेंस मैच को अपने अनुसार बदलने के लिए एडम पियर्स को कह सकते हैं। इसके काफी ज्यादा चांस नजर आ रहे हैं।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।