WWE SmackDown प्रीव्यू: फेमस सुपरस्टार्स का होगा डेब्यू, ब्रॉक लैसनर करेंगे रोमन रेंस की बुरी हालत?

WWE SmackDown में कई बड़ी चीज़ें देखने को मिल सकती है
WWE SmackDown में कई बड़ी चीज़ें देखने को मिल सकती है

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड धमाकेदार साबित हो सकता है। WWE ने क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) 2021 में कई बड़े मैचों का आयोजन किया था और इसी वजह से इवेंट रोचक बना। अब हर कोई इवेंट के बाद SmackDown के पहले एपिसोड के लिए उत्साहित होगा। फैंस की उम्मीदें एपिसोड से काफी बढ़ गई है। SmackDown के इस एपिसोड के लिए अब तक किसी भी चीज़ का ऐलान देखने को नहीं मिला है। हालांकि, पूरी उम्मीद है कि यह एपिसोड खास रहेगा।

Ad
Ad

WWE कई बार अपने एपिसोड्स के लिए चीज़ों का ऐलान नहीं करता है। इसके बावजूद भी शोज़ रोचक बन जाते हैं। आपको बता दें कि SmackDown के एपिसोड से WWE की नई शुरुआत देखने को मिलेगी। SmackDown में नया रोस्टर देखने को मिलेगा। कई सारे पूर्व Raw सुपरस्टार्स को SmackDown में काम करते हुए देखना रोचक रहने वाला है। खैर, इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड के प्रीव्यू पर नजर डालेंगे।

- WWE SmackDown में Survivor Series के लिए बिल्डअप शुरू हो?

Ad

WWE का अगला इवेंट Survivor Series है। SmackDown के एपिसोड से WWE बिल्डअप शुरू कर सकता है। WWE यहां से पीपीवी के लिए कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर सकता है। रोमन रेंस और बिग ई का मैच बुक हो सकता है। इसके अलावा द उसोज़ और आरकेब्रो का मैच भी तय किया जा सकता है। WWE इवेंट के लिए डेमियन प्रीस्ट और शिंस्के नाकामुरा के मैच का भी ऐलान करते हुए नजर आ सकता है। विमेंस चैंपियंस के बीच भी मैच का ऐलान किया जा सकता है।

इसके अलावा मेंस और विमेंस डिवीजन के ट्रेडिशनल एलिमिनेशन मैच के लिए भी सुपरस्टार्स के क्वालिफाइंग मैच देखने को मिल सकते हैं। WWE इस दौरान कुछ बड़े नामों का ऐलान पहले ही कर सकता है। Survivor Series के आयोजन में अभी काफी समय है लेकिन यह WWE के सबसे अहम इवेंट्स में गिना जाता है। इसी वजह से WWE Crown Jewel के तुरंत बाद अगले इवेंट के लिए बिल्डअप प्लान कर सकता है।

- शार्लेट फ्लेयर का प्रोमो सैगमेंट

Ad

SmackDown के एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर का एक सैगमेंट देखने को मिल सकता है। शार्लेट फ्लेयर कुछ समय से Raw में नजर आ रही थीं लेकिन अब वो पूरी तरह SmackDown का हिस्सा बन गई हैं। Raw विमेंस चैंपियन एक प्रोमो कट कर सकती हैं और इस दौरान वो हमेशा की तरह अपनी तारीफ कर सकती हैं।

SmackDown के इस सैगमेंट के दौरान कोई विमेंस सुपरस्टार आकर उन्हें चैलेंज कर सकती हैं या फिर बैकी लिंच के साथ उनके टाइटल्स बदल सकते हैं। शार्लेट फ्लेयर को SmackDown विमेंस चैंपियनशिप दी जा सकती है। शार्लेट SmackDown में अपनी नई शुरुआत कर सकती हैं।

- Hit Row का डेब्यू होगा

Ad

Hit Row को SmackDown में ड्राफ्ट किया गया था। अब यह सुपरस्टार्स SmackDown के एपिसोड में अपना डेब्यू कर सकते हैं। उनका एक प्रोमो सैगमेंट देखने को मिल सकता है। फैंस इस फैक्शन को मेन रोस्टर पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। Hit Row को NXT में साथ रहते हुए ज्यादा समय नहीं हुआ था।

इसके बावजूद उन्हें मेन रोस्टर पर ड्राफ्ट कर दिया गया। इस फैक्शन की SmackDown से एक नई स्टोरीलाइन शुरू हो सकती है। वो मिलकर सुपरस्टार्स पर हमला कर सकते हैं। WWE पर Hit Row का डेब्यू खास और बेहतर बनाने का दबाव होगा। यह फैक्शन मेन रोस्टर पर बड़ी सफलता हासिल कर सकती है।

- SmackDown में ब्रॉक लैसनर नजर आएंगे?

Ad

SmackDown के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर नजर आ सकते हैं। ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच Crown Jewel में मैच देखने को मिला था। इस यूनिवर्सल टाइटल मैच में रोमन रेंस ने द उसोज़ की मदद लेकर जीत दर्ज की। मैच का अंत विवादित रहा और बाद में लैसनर को लेकर बड़ी खबर सामने आई।

ब्रॉक लैसनर ने कहा कि वो SmackDown में आकर रोमन रेंस की बुरी हालत कर देंगे। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वो कब आएंगे। वो इस हफ्ते आ सकते हैं और रेंस की बुरी हालत कर सकते हैं। WWE ने लैसनर को SmackDown के लिए एडवर्टाइज नहीं किया है लेकिन फिर भी वो दिखाई दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications