स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। WWE ने अबतक कोई घोषणा नहीं की है और इससे लगता है कि जरूर ही एपिसोड शानदार रह सकता है। फास्टलेन (Fastlane) पीपीवी के बाद ये SmackDown का पहला एपिसोड होगा। साथ ही अब रेसलमेनिया (WrestleMania) करीब है।I will NEVER complain about a possible Sami Zayn and Kevin Owens match/feud. 🔥#smackdown pic.twitter.com/GpAFVDfhIF— Authors of Wrestling (@authofwrestling) March 20, 2021ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जॉन सीना ने थप्पड़ मारा और 2 जिन्होंने सीना को करारा थप्पड़ जड़ाइसके लिए कई मैच भी तय हो सकते हैं। साथ ही स्टोरीलाइन जारी रह सकती हैं। फैंस भी SmackDown के एपिसोड के लिए काफी ज्यादा उत्साहित होने वाले हैं। इसके चलते SmackDown के एपिसोड की रेटिंग्स भी बढ़ सकती हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड के प्रीव्यू पर एक नजर डालने वाले हैं।- SmackDown में WrestleMania के लिए डेनियल ब्रायन को यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में जोड़ा जाएं?Where does the Road to #WrestleMania go from here? #SmackDown @EdgeRatedR @WWERomanReigns📺 Friday, 8/7c @FOXTV pic.twitter.com/Pa7nCQj3aP— WWE (@WWE) March 25, 2021रोमन रेंस और ऐज के बीच WrestleMania में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलने वाला है। पिछले कुछ हफ्ते से डेनियल ब्रायन भी इस दुश्मनी का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में उनका मैच में आना टीज़ हो रहा था। खैर, रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच Fastlane में मैच देखने को मिला था। ब्रायन ने इस दौरान रोमन को टैपआउट करा दिया था। रेफरी मौजूद नहीं था और इसके चलते रोमन की हार नहीं हुई।ये भी पढ़ें:- WWE ने WrestleMania में हुए 20 सबसे धमाकेदार और यादगार टाइटल चेंज का किया ऐलान, जॉन सीना की सबसे बड़ी जीत शामिल नहींअंत में ऐज की वजह से रेंस ने अपने टाइटल को रिटेन किया। SmackDown के एपिसोड में अब डेनियल ब्रायन बता सकते हैं कि उन्होंने रोमन को टैपआउट करा दिया था। साथ ही वो WrestleMania में होने वाले मैच में एंट्री पाने की मांग कर सकते हैं। इसके बाद WWE इस सिंगल्स मैच को ट्रिपल थ्रेट बना सकता है। इस चीज़ के काफी ज्यादा चांस दिखाई दे रहे हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।