WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। समरस्लैम (SummerSlam) पीपीवी को WWE ने काफी खास बनाया था। इसी वजह से अब उम्मीद है कि SmackDown का यह एपिसोड भी जबरदस्त रहेगा। WWE ने अब तक इस एपिसोड के लिए किसी भी चीज़ का ऐलान नहीं किया है। इसके बावजूद SmackDown के एपिसोड हमेशा ही रोचक साबित होते हैं।Brock Lesnar's WWE deal is for "roughly a year and a half, and at least 8 matches,” per @SeanRossSapp pic.twitter.com/Ov20Zvmkf9— B/R Wrestling (@BRWrestling) August 26, 2021इसी वजह से उम्मीद रहेगी कि यह एपिसोड भी खास बन सकता है। इस एपिसोड में कुछ नई स्टोरीलाइंस शुरू की जा सकती है वहीं कुछ सुपरस्टार्स अपनी दुश्मनी जारी रख सकते हैं। SummerSlam के बाद Raw का एपिसोड धमाकेदार साबित हुआ था। इसी वजह से उनपर SmackDown को भी यादगार बनाने का भार रहने वाला है। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के अगले एपिसोड के प्रीव्यू पर एक नजर डालने वाले हैं।- WWE SmackDown में बैरन कॉर्बिन अमीर होकर आएंगेAll I do is win! I own this town! I may not leave! #KingOfVegas pic.twitter.com/1drjyffOUp— THE KING IS DEAD (@BaronCorbinWWE) August 25, 2021बैरन कॉर्बिन ने कुछ हफ्तों पहले अपना किंग का ताज हारा था। इसके बाद से वो काफी निराश दिखाई दे रहे थे और उनके पास पैसे भी नहीं थे। इसी वजह से वो WWE सुपरस्टार्स, फैंस और अन्य लोगों से पैसे मांग रहे थे। इस दौरान उन्होंने पैसों के चक्कर में यूनिवर्सल टाइटल मैच पाने और Money in the Bank ब्रीफकेस चुराने की कोशिश भी की थी। बैरन कॉर्बिन का यह गिमिक लोगों को काफी पसंद आ रहा था और सभी देखना चाहते थे कि आगे क्या खास होगा।बैरन कॉर्बिन अब अमीर हो चुके हैं। उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि वो अपनी किस्मत और पैसे लेकर SmackDown में आएंगे। देखा जाए तो अब SmackDown के एपिसोड से उनके गिमिक में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। बैरन कॉर्बिन का यह सैगमेंट काफी रोचक रह सकता है। वो एक बार फिर टॉप हील की तरह प्रशंसकों की बेइज्जती कर सकते हैं। साथ ही महंगे सूट और जूते पहनकर आ सकते हैं। इस सैगमेंट में कॉर्बिन अपनी किस्मत बदलने का राज भी बता सकते हैं।