WWE SmackDown प्रीव्यू: लगभग 10 सालों बाद दिग्गज करेगा वापसी, रोमन रेंस को मिलेगा अपना नया दुश्मन?

SmackDown
SmackDown

SmackDown का अगले एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। WWE जरूर ही इसे बेहतर बनाना चाहेगा। Royal Rumble पीपीवी WWE के लिए सफल रहा था और हर किसी को ये इवेंट काफी पसंद आया था। इसके बाद Raw का एपिसोड भी रोचक रहा था। इसके चलते अब SmackDown से भी सबकी उम्मीदें रहने वाली हैं।

SmackDown के एपिसोड में कई नई स्टोरीलाइन शुरू होने वाली हैं। इसके साथ ही कुछ सुपरस्टार्स अपनी दुश्मनी को जारी रखते हुए नजर आ सकते हैं। इस समय WWE काफी अच्छा काम कर रहा है और 2021 में SmackDown के लगभग सारे ही एपिसोड रोचक रहे हैं। ऐसे में WWE का ये एपिसोड भी अच्छा रह सकता है।

ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों रोमन रेंस और ऐज के बीच WWE WrestleMania 37 में मैच नहीं होना चाहिए और 2 जिनकी वजह से उनका मैच होना चाहिए

WWE ने अबतक SmackDown के लिए ज्यादा चीज़ों की घोषणा नहीं की है। इसके बावजूद SmackDown में कई धमाकेदार चीज़ें होने की उम्मीद रहेगी। इसलिए हम इस आर्टिकल में हम इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड के प्रीव्यू पर नजर डालने वाले हैं।

- SmackDown में ऐज वापसी करेंगे और उनका प्रोमो देखने को मिलेगा

WWE के पिछले तीन शोज़ में ऐज नजर आए हैं। उन्होंने Royal Rumble में शानदार प्रदर्शन किया था और जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही Raw में दिग्गज को रैंडी ऑर्टन पर जीत मिली थी। इसके अलावा दिग्गज NXT में भी नजर आए थे। अभी उन्होंने WrestleMania में अपने विरोधी की घोषणा नहीं की है।

ये भी पढ़े:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके साथ रोमन रेंस 2021 में मैच लड़ते हुए नजर आ सकते हैं

अब SmackDown में ऐज लगभग 10 सालों बाद नजर आने वाले हैं। इस दौरान दिग्गज अपनी Royal Rumble जीत और रोमन रेंस के बारे में बात कर सकते हैं। इसके साथ ही रेंस और ऐज एक रिंग में नजर भी आ सकते हैं। ये सैगमेंट जरूर ही देखने को रोचक रहेगा। ऐज यहां रेंस को बड़ी चुनौती भी दे सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

- SmackDown में बियांका ब्लेयर WrestleMania के लिए साशा बैंक्स को चैलेंज करें

बियांका ब्लेयर ने विमेंस Royal Rumble मैच में जीत दर्ज की थी। अब वो SmackDown के एपिसोड में नजर आएंगी। इस दौरान वो प्रोमो कट कर सकती हैं। साथ ही अपने करियर की सबसे बड़ी जीत को लेकर चर्चा का सकती हैं। इसके साथ ही यहां ब्लेयर को सुपरस्टार्स कंग्रॅजुलेट कर सकते हैं।

SmackDown में ब्लेयर अपने विरोधी की घोषणा कर सकती हैं। वो यहां साशा बैंक्स को चुन सकती हैं। पहले दोनों के बीच मैच टीज़ हुआ है और उन्होंने बैंक्स का सामना करने की इच्छा भी जताई थी। ऐसे में बिना सोचे ही सीधा SmackDown विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स को WrestleMania के लिए चैलेंज कर सकती हैं।

- SmackDown में अपोलो क्रूज vs सैमी जेन vs बिग ई (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)

अपोलो क्रूज और सैमी जेन दोनों के बीच पिछले दो हफ्ते से अनबन देखने को मिल रही हैं। इसके साथ ही बिग ई के खिलाफ पहले ही उनकी स्टोरीलाइन जारी रही है। पिछले हफ्ते सैमी जेन ने अपोलो और बिग ई के टाइटल मैच में इंटरफेयर किया था। ऐसे में अब तीनों सुपरस्टार्स के बीच मैच देखने को मिल सकता है।

इस मैच में टाइटल चेंज के चांस काफी ज्यादा रहेंगे। इसके बावजूद मैच काफी अच्छा रह सकता है। WWE इस तरह के मैच को जरूर ही बुक करना चाहेगा। बिग ई, सैमी जेन और अपोलो क्रूज एक जबरदस्त मैच देकर शो को बेहतर बना सकता है। अगर यहां कुछ खास होता है तो WWE को फायदा मिल सकता है।

- SmackDown में रोमन रेंस और शिंस्के नाकामुरा की स्टोरीलाइन शुरू हो?

रोमन रेंस को एलिमिनेशन चैंबर पीपीवी में अपना टाइटल डिफेंड करने के लिए एक विरोधी की जरूरत है। ऐसे में शिंस्के नाकामुरा काफी अच्छे विकल्प रहेंगे। रोमन रेंस और शिंस्के नाकामुरा के बीच थोड़ी दुश्मनी भी टीज़ हुई थी। रेंस की वजह से नाकामुरा के हाथों से बड़ा मौका निकलते हुए नजर आया था।

साथ ही शिंस्के नाकामुरा SmackDown के पिछले कुछ एपिसोड में बड़ी जीत दर्ज कर चुके हैं। उन्होंने जे उसो को भी हराया था और अब उनका निशाना रोमन रेंस रह सकते हैं। फैंस अब नाकामुरा को रोमन रेंस के खिलाफ जरूर ही देखना पसंद करेंगे। इससे शिंस्के नाकामुरा को काफी ज्यादा फायदा होगा।

ये भी पढ़ें:- 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं